Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

शापूरजी हाउसिंग का ज्वॉयविले अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सौरव गांगुली के साथ शुरू करेगा पहला ब्रांड अभियान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शापूरजी पल्लोनजी रियल एस्टेट का महत्वाकांक्षी हाउसिंग प्लेटफॉर्म ज्वॉयविले एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सौरव गांगुली के साथ अपना ब्रांड अभियान शुरू करने के लिए कमर कस चुका है। विजेताओं के लिए इस ब्रांड अभियान ने ज्वॉयविले को बड़ी चतुराई से ‘द नेक्स्ट-जेन’ घरों के रूप में स्थान दिलाया है।

ज्वॉयविले अच्छी तरह से बनाया गया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे शापूरजी पल्लोनजी, एक्टिस, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (वर्ल्ड बैंक की एक शाखा) और एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा विकसित किया गया है। इसने अब तक चार प्रमुख शहरों में छह आवासीय परियोजनाएं शुरू की हैं। पुणे में यह ग्रुप ज्वॉयविले हिंजेवाड़ी, ज्वॉयविले हडपसर एनेक्सी और ज्वॉयविले सेंसरियम जैसे महत्वाकांक्षी पते प्रदान करता है, इसके अलावा ग्रुप ने मुंबई के पास (ज्वॉयविले विरार), कोलकाता के पास (ज्वॉयविले हावड़ा) और हरियाणा में (ज्वॉयविले गुरुग्राम) अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ज्वॉयविले शापूरजी हाउसिंग के एमडी श्रीराम महादेवन कहते हैं, “हमें सौरव के साथ जुड़कर खुशी हो रही हैजो पूरे देश के घर-घर का एक जाना-पहचाना नाम है। वह अपनी बेमिसाल लीडरशिपछलकते जुनूनभरोसे और विश्वसनीयता के लिए मशहूर हैं। इस प्रकारउनका नाम हमारे ब्रांड की बुनियादी विशेषताओं के साथ दृढ़ता से प्रतिध्वनित होता है। जॉयविले के सभी डेवलपमेंट एक ऐसा एड्रेस हैं, जहां आप सफल होने की तमन्ना रखने वाले लोगों से घिरे होते हैं और सौरव वाकई इस भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

          ज्वॉयविले शापूरजी हाउसिंग के सीएमओ परीक्षित पवार कहते हैं, “दादा के साथ हुई साझेदारी मूलतः एक रणनीतिक कदम है। उन्हें मैदान पर और मैदान के बाहर, दोनों जगह अपने जीतने के रवैये के लिए जाना जाता है और उन्हें भारतीय क्रिकेट में बदलाव का उत्प्रेरक माना जाता है। दादा और शापूरजी पल्लोनजी के ज्वॉयविले के बीच हुए इस जुड़ाव को अपने-अपने क्षेत्रों के दो विजेताओं के एक साथ आने की दृष्टि से देखा जा सकता है। ब्रांड की ऐसी परस्पर उपयुक्तता बेहद कम देखने को मिलती है।

सौरव गांगुली कहते हैं, “शापूरजी पल्लोनजी का ज्वॉयविले ब्रांड अपने भरोसे और पारदर्शिता का प्रतीक है। घर खरीदना एक भावनात्मक फैसला होता है, जब कोई घर का चुनाव करता है तो आम तौर पर कोई समझौता करना पसंद नहीं करता।” सौरव ने आगे कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से जॉयविले के कुछ डेवलपमेंट्स का अनुभव हासिल किया है। मैं इसके द्वारा प्रदान की गई भव्यता और जीवन शैली से पूरी तरह सम्मोहित था। ज्वॉयविले वाकई बड़ी लुभावनी और आकर्षक आवासीय इमारतें पेश करता है! विशेषकर, ज्वॉयविले शापूरजी हाउसिंग ने रेरा की डेडलाइन से पहले ही हावड़ा, विरार और हिंजेवाड़ी स्थित परियोजनाओं में अपने विकास के शुरुआती चरणों को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

लोककला के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरुकता कार्यक्रम की पालकमंत्री ने की सराहना

Aman Samachar

बेरोजगार युवाओं को शिवसेना उपलब्ध कराएंगी रोजगार

Aman Samachar

हम सभी ठाणेकरों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध -सौरभ राव

Aman Samachar

विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को मनपा उपलब्ध कराए वैकल्पिक जगह

Aman Samachar

अति महत्वाकांक्षी क्लस्टर योजना ठाणे समेत पूरे राज्य में शुरू होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

एनएमएमटी बहुउद्देशीय नवी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करने वाली देश की पहली परिवहन सेवा

Aman Samachar
error: Content is protected !!