Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य के दस जिलों में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंबई , ठाणे , पुणे व सोलापुर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली दो महिला शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नौपाडा पुलिस ने ज्वेलर्स की दूकान में खरीदी के बहाने जेवरात चोरी करने वाली दो महिलाओं को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पूंछतांछ में खुलासा हुआ है की न महिलाएं सोलापुर , मुंबई , मीरा रोड के बाद ठाणे शहर की ज्वेलर्स की दूकान में आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

                   पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने बताया कि शहर के गोखले रोड स्थित रिचेल ज्वेलर्स की दूकान में दो महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने आई। सेल्समैन को बातों बातों में उलझाकर 3 लाख 27 हजार रूपये कीमत की सोने की चुदियाँ लेकर चम्पत हो गयी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे आयुषी गुलाब शर्मा [ 26 ] और संजू रविन्द्र गुप्ता [ 34] को मीरा रोड से 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला आरोपियों से चोरी की दोनों चूड़ियाँ बरामद कर लिया है। मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स की दूकान से सोने की दो चूड़ियाँ चोरी की थी जिसे बरामद कर लिया है जिसकी कीमत 4 लाख 92 हजार रूपये बताई गयी है। पुलिस उपायुक्त  अंबुरे ने बताया  कि दोनों महिला आरोपी सात आठ दिन पहले मीरा रोड में राजाराम शर्मा के यहाँ पेइंग गेस्ट बनकर रहने आई थी। गिरफ्तार महिला आयुषी माडल है जबकि संजू रविन्द्र गुप्ता विवाहित महिला है। दोनों महिलाओं को दो माह पहले चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में चक्रवात से गौशाला का शेड व एक घर गिरा , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

पानी की चोरी रोकने के लिए नेरुल विभाग में मनपा ने की कनेक्शन खंडित करने की कार्रवाई

Aman Samachar

सिडको महागृहनिर्माण योजना की क़िस्त बकायेदार 1724 लाभर्थियों को घर का सपना पूरा करने का 31 मई तक अवसर

Aman Samachar

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aman Samachar

पीएनबी ने गिफ्ट सिटी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग यूनिट का किया उदघाटन

Aman Samachar

कोयला भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से 3 अबोध बालिकाओं की मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!