Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

स्कूल बस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

ठाणे [ इमरान खान ] ऐरोली के न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल की एक बस के इंजिन में आज दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। उस समय बस में पहली से तीसरी कक्षा तक के कुल 16 छात्र सवार थे।यातायात पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को उतार कर सुरक्षित बचाने का कार्य किया। अग्निशमन मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया।
             बस ऐरोली के न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल के 16 छात्रों को छोड़ने के लिए माजीवाड़ा से ठाणे मेंटल हॉस्पिटल की ओर जा रही थी। बस तीन हाथ नाका सिग्नल पर खड़ी थी तभी अचानक  बस के इंजन से धुंआ निकलने लगा।  मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत बस को एक खड़ी कराके सभी छात्रों को बस से उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।  ठाणे अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया। उस वक्त बस में 16 छात्र, ड्राइवर और सहायक 18 लोग सवार थे।

संबंधित पोस्ट

रईस हाईस्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने तत्कालीन शिक्षकों का किया सम्मान

Aman Samachar

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

रिसर्च एंड रैंकिंग ने इंफॉर्म्ड इन्वेस्टर की शुरुआत की

Aman Samachar

पहली बारिश में ही दिवा शहर की सड़कें पानी में डूबी, नालों की सफाई में गड़बड़ी

Aman Samachar

लायंगेट प्ले अपने पहले भारतीय मूल शो हिकप्स एंड हुकअप्स जल्द आ रहा है दर्शकों का मनोरंजन करने 

Aman Samachar

मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स मानवता की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में मानसिक स्वास्थ्य का किया समर्थन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!