Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आन लाईन शिक्षा के लिए मनपा अपने विद्यार्थियों को छः माह के लिए देगी 1200 उपस्थिति भत्ता 

ठाणे [ युनिस खान , 11 जून 2021]  मनपा संचालित विद्यालयों में आनलाईन शिक्षा को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से छः माह के लिए 1200 रूपये उपस्थिति भत्ता देने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस आशय का निर्णय महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने लिया है। कोरोना संक्रमण रोकने के उद्देश्य से दो शिक्षा सत्र से विद्यालय बंद है। विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए आनलाईन क्लास चलाये जा रहे है।  आमतौर से मनपा विद्यालयों में सामान्य आय वर्ष के पालक अपने बच्चों का प्रवेश कराते हैं। मनपा विद्यालय के विद्यार्थियों को आनलाईन शिक्षा के लिए प्रेरित कर और उनके आनलाईन के प्रति रूचि निर्माण करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी निर्णय मनपा ने लिया है। आज आनलाईन शिक्षा की समीक्षा के लिए बैठक हुई जिसमें महापौर म्हस्क , मनपा आयुक्त डा शर्मा ,शिक्षा समिति सभापति योगेश जानकर , अतिरिक्ष आयुक्त संजय हिरवाड़े , शिक्षा विभाग के उपायुक्त मनीष जोशी , शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल , गट अधिकारी संगीता बामने व असलम कुंगले आदि उपस्थित थे।  बैठक में निर्णय लिया गया की मनपा विद्यालय के विद्यार्थियों को छः माह के लिए 1200 रूपये प्रोत्साहन उपस्थिति भत्ता विद्यार्थियों के बैंक खाते में जमा कराया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को महीने में 20 दिन उपस्थित रहना अनिवार्य है। यदि कोई विद्यार्थी 20 दिन से कम उपस्थित रहता है तो उसे अगले माह में उपस्थिति भत्ता नहीं दिया जायेगा। एक शिक्षक को 20 विद्यार्थियों की जिम्मेदारीदी गयी है। बैठक में चर्चा हुई की मनपा विद्यालय के विद्यर्थी पढ़ने में अच्छे है लेकिन आन लाईन शिक्षा में उपस्थित नहीं रहते है। उनमें आन लाईन शिक्षा के प्रति रूचि बढाने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय मनपा ने लिया है।

संबंधित पोस्ट

31 जनवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने पर दंड व ब्याज में 100 फीसदी छूट

Aman Samachar

विंज़ो ने लॉन्च की “भारत टेक ट्रायम्फ” पहल

Aman Samachar

शहर के जलजमाव इलाकों का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

मनपा स्कूल के  छात्रों को 15 जून से पहले किताबें मिल जानी चाहिए – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

2050 तक भारत में 14 मिलियन लोगों के मनोभ्रंश से पीड़ित होने की संभावना – डॉ. कुमावत 

Aman Samachar

हाकर्स यूनियन की ओर से मुलुंड में फेरीवालो का मुफ्त वैक्सीनेशन

Aman Samachar
error: Content is protected !!