Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

 ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ के रविवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आनंद पाकांबले और दिलीप शिंदे में कड़ी टक्कर रही। दोनों उम्मीदवारों को 44-44 वोट मिले। इसके बाद निर्वाचन निर्णय अधिकारी महेश राजदरकर ने दोनों की चिट्ठी डाली जिसमें आनंद काम्बले का नाम निकला। इसलिए इन्होंने एक-एक साल के लिए अध्यक्ष पद स्वीकार करने का फैसला किया। दिलीप शिंदे को अगले वर्ष अध्यक्ष पद देने पर सहमति हुई।
          ठाणे मनपा के नरेंद्र बल्लाल हॉल में हुए इस चुनाव में महेश राजदरकर, रवींद्र मांजरेकर चुनाव अधिकारी थे.इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आनंद कांबले और दिलीप शिंदे को क्रमश: 44 वोट मिले थे। अन्य प्रत्याशियों दीपक दलवी को 32, सुरेश साल्वे को 5 मत मिले जबकि खुद को चुनाव से अलग करने वाले उम्मीदवार अमोल पवार को भी दो मत मिले हैं। विकास काटे को 60 वोट मिले और कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। प्रतिद्वंद्वी हेमा वाडकर को 43 वोट मिले, नीलेश मांडलिक को 24 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दीपक शेलार ने 42 वोट पाकर जीत हासिल की। अनिल शुक्ला को 41 वोट मिले जबकि नितिन दूधसागर को 11 वोट मिले महासचिव पद के लिए नीलेश पानमंड को चुना गया। उन्हें 69 मत मिले। अतुल मालेकर को 53 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए गणेश थोराट को चुना गया है। उन्हें 77 मत मिले।  सारिका सालुंखे को 46 वोट मिले।  कोषाध्यक्ष पद पर विभव बिरवटकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में यूनिस खान, प्रफुल्ल गांगुर्दे, अशोक गुप्ता, सचिन देशमाने, अमर राजभर, पंकज रोडेकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

संबंधित पोस्ट

नाला सफाई कार्यों का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश 

Aman Samachar

इरकॉन इंटरनैशनल लिमिटेड का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशन वृद्धि के साथ 765 करोड़ रुपये

Aman Samachar

आपकी बहादुरी को किन शब्दों में बयां करूँ …चिंता मत करो, जल्दी स्वस्थ हो जाओ – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

Aman Samachar

कम दर पर श्रीरंग सोसायटी के नागरिकों नगर सेवक के प्रयासों से टीका लगा 

Aman Samachar

केंद्रीय लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar
error: Content is protected !!