Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा करने के केंद्र सरकार की घोषणा के खिलाफ कर्मचारियों ने किया मूक प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ] सरकारी बैंकों के निजीकरण के केंद्र सरकार की घोषणा के विरोध में कर्मचारियों ने ठाणे रेलवे स्टेशन इलाके में मूक प्रदर्शन कर पर्चे वितरित किए।  कर्मचारी युनायटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के प्रदेश महासचिव निलेश पवार के नेतृत्व में ठाणे की सरकारी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी मूक प्रदर्शन में शामिल हुए।

                   सरकारी बैंकों के निजीकरण की केंद्र सरकार की घोषणा के विरोध में सरकारी बैंके सोमवार 15 व मंगलवार 16 मार्च को देश व्यापी हड़ताल पर हैं। आज सुबह साढ़े दस बजे निलेश पवार के नेतृत्व में विविध बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी मूक प्रदर्शन कर सरकार की निजीकरण की नीतियों का विरोध किया। संगठन के महासचिव पवार ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट अधिवेशन में सरकारी बैंकों व बीमा कंपनियों के निजीकरण की नीति की घोषणा किया है। जिसके विरोध में सरकारी बैंकों की यूनियनों ने दो दिन बैंक बंद कर निषेध किया है।  इसमें देश के करीब 10 लाख अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा है कि सरकारी बैंकों पर विश्वास जताते हुए ग्राहकों ने अपने पैसे जमा किये हैं।  निजी बैंकों में भ्रष्टाचार होने से ग्राहकों का सरकारी बैंकों पर विश्वास है।  अब सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।

संबंधित पोस्ट

वैन ह्युसेन ने पेश किया “मूव्ह लैब्स कलेक्शन” अंतर्राष्ट्रीय पार्कौर कलाकार चेस आर्मिटेज के साथ

Aman Samachar

अभिनेत्री केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Aman Samachar

90 नगर सेवकों वाली भिवंडी मनपा का कार्यकाल समाप्त , मनपा की बागडोर प्रशासक बने आयुक्त के हाथ में

Aman Samachar

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

Aman Samachar

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

बिजली का पोल गिरने से मृत युवक की पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Aman Samachar
error: Content is protected !!