Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

चिंदी कपड़ा गोदाम में आग लगने से 3 गोदाम का माल जलकर राख

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कल्याण नाका के पावरलूम क्षेत्र खोका कंपाउंड स्थित एक चिंदी कपड़ा एकत्रित कर रखे गोदाम में सुबह अचानक भीषण आग लग गई.देखते ही देखते आग नें भीषण रूप अख्तियार किया जिससे आसपास के 2 अन्य गोदाम भी आग की चपेट में आकर जल गए.सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची 3 दमकल गाड़ियों से फायर कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 घण्टे मदन आग बुझाने में कामयाबी हासिल की.भीषण आग की चपेट में आकर लाखों रुपए का चिंदी कपड़ा जलकर खाक हो गया. चिंदी कपड़े में लगी भीषण आग से परिसर का समूचा आसमान धुएं से भर गया था। काले धुएं की वजह से रास्ते से गुजर रहे लोगों को कुछ समय तक सांस लेने में दिक्कत उठानी पड़ी.
          मिली जानकारी के अनुसार खोका कंपाउंड स्थित एक चिंदी एकत्रित कर रखे गए गोदाम में सुबह अचानक आग लग गई. चिंदी कपड़े में तेल व यार्न मिश्रित होने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया जिससे चिंदी गोदाम सहित आसपास के 2 अन्य गोदाम आग की भेंट चढ़ कर राख हो गए.हादसे की सूचना मिलते ही तत्परता से मौके पर पहुंची 3 दमकल गाड़ियों की फायर कर्मियों की टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की. गोदाम बंद होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है. भिवंडी शहर पुलिस चिंदी कपड़ा गोदाम में लगी आग का मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है.

संबंधित पोस्ट

त्रिवेणी संगम की घारा में चिट्ठी डालकर विश्वशांति और जनकल्याण के गंगामैया से की कामना

Aman Samachar

सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी ने एमएलसी माधवी नाइक को किया सम्मानित 

Aman Samachar

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एड-जेन एम्बुलेंस लॉन्च की

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का किया आयोजन

Aman Samachar

कोरोना को रोकने के लिए मनपा आयुक्त ने लोगों से संवाद स्थापित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!