Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वर्ष 2021- 22 का संपत्ति कर एक साथ भरने पर 10 फीसदी छूट की मनपा ने घोषित की योजना

ठाणे [ युनिस खान ]  वर्ष 2021 – 22 वित्त वर्ष का पूर्ण संपत्ति कर जमा करने पर 10 छूट देने की योजना घोषित करते हुए महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपन शर्मा ने लाभ उठाने का आवाहन किया है। वर्ष 2021 – 22 के संपत्ति कर की  बिल वितरित करने का काम प्रभाग समिति स्तर पर शुरू है।

                कोरोना काल में आर्थिक संकट  देखते हुए मनपा ने संपत्ति कर धारकों को भगतन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पूर्ण संपत्ति कर का भुगतान करने पर छूट की घोषणा किया है।  वर्ष 2021- 22 का साथ संपत्ति कर का भुगतान करने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। 15 जून तक पहली छमाही का बिल भरने के साथ दूसरी छमाही का संपूर्ण कर भुगतान करने पर 10   फीसदी छोट मिलेगी। इसी तरह 16 जून से 30 जून तक कर भुगतान करने पर 4 फीसदी , 1 जुलाई से 31 जुलाई तक कर भुगतान पर 3 फीसदी व 1 से 31 अगस्त के दौरान कर भुगतान करने पर 2 फीसदी छूट मिलेगी। ठाणे मनपा की किसी प्रभाग समिति क्षेत्र के संपत्ति करदाता किसी भी प्रभाग समिति के कर संकलन केंद्र में नगद , चेक ,डेविड कम एटीएम कार्ड व क्रेडिट कार्ड क माध्यम से कर का भुगतान सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे के दौरान कर सकते हैं। मनपा की वेबसाईट propertytax.thanecity.gov.in  व  Digithane  डिजीठाणे एप्प के माध्यम से कर का भुगतान करने की सुविधा है। गृहनिर्माण सोसायटियों की मांग पर कर संकलन के लिए मोबाईल वैन भेजने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। संपत्ति करदाताओं से मनपा की ओर से कर का भुगतान  कर योजना का लाभ उठाने का आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

ओडिसी ने अपने सभी लि-आयन उत्‍पादों के लिए एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम पेश किया

Aman Samachar

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा विश्वसनीयता खो चुकी है – जयप्रकाश छाजेड

Aman Samachar

एडवोकेट यासीन मोमिन रईस हाई स्कूल के चेयरमैन नियुक्त

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट भारत ने 17वें एनसीबी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते छह पुरस्कार 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने नए नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट केबिन प्रोडक्ट का किया अनावरण

Aman Samachar

पीएनबी ने 4 क्लिक एवं सिंगल ओटीपी में पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण का किया शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!