Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरोग्य अधिकारी,कर्मचारी के कार्य सराहनीय-महापौर प्रतिभा पाटील

भिवंडी [ युनिस खान ] अंतर्राष्ट्रीय लसीकरण दिवस पर सभी आरोग्य अधिकारी, कर्मचारियों के चिकित्सकीय कार्य की सराहना करते हुए मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल ने कहा कि विगत 2 वर्षों में कोरोना संकटकाल के दौरान सभी वैद्यकीय अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों की टीम जान हथेली पर लेकर लोगों की जान बचाने का बेहतरीन कार्य किया है. कोरोना संकटकाल में किये गए कार्यों की  जितनी सराहना करें कम है. उक्त मौके पर अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, स्थायी समिति सभापती संजय म्हात्रे, सभागृह नेता सुमित पाटील, भाजपा गटनेता हनुमान चौधरी, वैद्यकीय अधिकारी डाक्टर कारभारी खरात, ओसवाल महाविद्यालय अध्यक्ष भरत भाई शहा,सेक्रटरी जयंतीलाल सुमारिया, खजांची हेमल शहा, प्राचार्य मितेश गोसरानी,आरसीएच अधिकारी वर्षा बारोड, क्षय रोग अधिकारी बुशरा सय्यद, जयवंत धुले,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले इत्यादि उपस्थित थे.
               गौरतलब हो कि अंजुर फाटा स्थित ओसवाल विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय लसीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल नें  कोरोना संक्रमण काल के दौरान जान हथेली पर लेकर डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा किए गए चिकित्सकीय कार्यों पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा जान हथेली पर लिए गए कार्य अद्भुत एवं सराहनीय है.कोरोना के दौरान सर्वेक्षण काम करने वाली आशा वर्कर, आंगनवाड़ी सेविका, आरोग्य परिचारिका अपनी जान हथेली पर लेकर कार्य किया है, जिसकी जितनी सराहना करें कम है.महापौर प्रतिभा विलास पाटील ने कहा कि राष्ट्रीय लसीकरण दिवस का महत्त्व है.सभी वैद्यकीय आरोग्य विभाग से जुड़े लोगों का मनःपूर्वक अभिनंदन करना जरूरी है.स्वास्थ्य कर्मियों की टीम सभी अड़चनों को झेलते हुए लसीकरण कार्यों को अंजाम देती है जो बेहद सराहनीय है. मिशन इंद्रधनुष्य लसीकरण का बड़ा  उपक्रम है. बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अभिभावकों को बच्चों को लसीकरण जरूर कराना चाहिए. मिशन इंद्रधनुष विशेष मुहिम के तहत छोटे बच्चों का लशीकरण किया जा रहा है जिसका लाभ उठाना चाहिए.महापौर प्रतिभा पाटिल द्वारा सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों सहित लसीकरण से जुड़ी तमाम टीम को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया.

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

Aman Samachar

पीएनबी ने गिफ्ट सिटी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग यूनिट का किया उदघाटन

Aman Samachar

शिक्षकों को युवा पीढ़ी का निर्माण करने के लिए समय के अनुसार शिक्षा देने का कार्य करना चाहिए – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

शहर में 266 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले , चौबीस घंटे में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

जनता से पैसे इकट्ठा करके इनएक्टिव अधिकारियों को दो – संजय केलकर 

Aman Samachar

एबिक्सकैश ने एस. रवि की अपने निदेशक मंडल में नियुक्ति की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!