Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फुटपाथ व उड़ानपुलों के नीचे रहने वाले बेघर , निराधार लोगों का मनपा ने शुरू किया टीकाकरण

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए मनपा अधिक से अधिक टीकाकरण पर ध्यान केन्द्रित किया है। मनपा की ओर से बेघर , बेसहारा , फुटपाथ व उड़ान पुल के नीचे गुजारा करने वालों का भी टीकाकरण किया जा रहा है।  मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के मार्गदर्शन में बेघर , निराधार , फुटपाथ , उड़ान पुलों के नीचे रहने वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।  मनपा के सभी आठों विभाग में ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

समाज विकास व आरोग्य विभाग की ओर से गत 15 दिनों मुहीम शुरू की गयी है। प्रत्येक विभाग में 8 से 10 स्थान निश्चित किये गए हैं।  इन स्थानों में जाकर आरोग्य विभाग के टीम टीकाकरण करती है। इसके लिए डाक्टर व नर्स की टीम गठित की गयी है। समूह संगठकों के द्वारा एकत्र लोगों को आरोग्य विभाग की विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ जाकर टीका लगाती है।  बेघर , निराधार व्यक्तियों के पास कोई कागजाती प्रमाण नहीं होता जिसके चलते मशीन द्वारा अंगूठे का निशान लेकर पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है। अंगूठे का निशान उनके दुसरे डोज के लिए पहचान के काम आयेगा। आज बेलापुर विभाग के 19 स्थानों में ऐसे 103 व्यक्तियों का मार्गदर्शन कर उसमें 14 लोगों को टीका लगाया गया है।  एम्बुलेंस में ऐसे लोगों के हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य सरकार पर फिर लगाया गंभीर आरोप

Aman Samachar

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

Aman Samachar

निर्देशक विशाल रॉय की सोशल ड्रामा लघु फ़िल्म जीवन यूट्यूब पर हुई वायरल

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ किया समझौता 

Aman Samachar

मनपा के आवाहन को नागरिकों के मिले समर्थन के कारण दिवाली में वायु व ध्वनि प्रदुषण में वृद्धि नहीं 

Aman Samachar

किसान मजदूर बचाओं दिवस के रूप में कांग्रेस ने मनाई गाँधी व शास्त्री जयंती

Aman Samachar
error: Content is protected !!