Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा ने दो अनधिकृत गालों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त , एक के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे [ युनिस खान ] दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के दिवा अगासन मार्ग पर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई कर मनपा ने एक व्यक्ति के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज कराया है। उक्त कार्रवाई मनपा आयुक्त विपिन शर्मा के आदेश पर की गयी है।

            दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के गणेश नगर दिवा अगासन मार्ग पर एकनाथ गायकर के दो गाले सड़क विस्तारीकरण में बाधा बन रहे थे।  मनपा आयुक्त डा शर्मा के आदेश पर अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जीसेबी लगाकर दोनों गालों को तोड़ दिया है।  इसे तरह अनधिकृत निर्माण करने वाले अरुण आनंद म्हात्रे के खिलाफ मनपा ने मुंब्रा पुलिस थाने में महाराष्ट्र महानगर पालिका अधिनियम की धारा 397 क , 1 , ख के तहत फौजदारी मामला दर्ज कराया है।  उक्त कार्रवाई अतिक्रमण नियंत्रण व निष्कासन विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त महेश आहेर के दस्ते ने पुलिस सुरक्षा में की है।

संबंधित पोस्ट

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के पधाधिकारियों ने नियुक्ति के बाद जिम्मेदारी संभाला 

Aman Samachar

आदिवासियों की मांगों को लेकर श्रमजीवी संघटना ने तहसीलदार कार्यालय पर किया आन्दोलन

Aman Samachar

भाजपा शहर अध्यक्ष के जन्म दिन पर रक्तदान व आरोग्य शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar

ओमीक्रोन के जोखिम को कम करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!