Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मनपा ने गणपति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था की। 1192 लोगों की जांच की गयी जिसमें  केवल एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। टेस्टिंग आगे भी जारी रहेगी।  महापौर नरेश गणपत म्हस्के और नगर आयुक्त डा विपिन शर्मा ने भक्तों से सहयोग करने की अपील की है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मनपा ने प्रत्येक विसर्जन स्थल पर एंटीजन टेस्टिंग सेंटर स्थापित किए हैं।  इस स्थान पर विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।  कल ढेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के लिए आए 1,192 श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्ट किया गया और केवल एक व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आया।
इनमें कलवा 91, रेवाले 53, खारेगांव खाडी 40, फड़केपाड़ा खरदी तालाब 55, कावेसर तालाब 61, बालकुम घाट 37, रेटीबंदर पारसिक 55, दतिवली 10, रेवाले 10, गायमुख 37, रेटिबंदर मुंब्रा 97, विटवाखडी 30, गणेश घाट 05 शामिल हैं। खिडकली में 29, शंकर मंदिर में 45, शिवाजी नगर में 65, मसुंडा में 70, अंबेघोसले में 42, पयालादेवी में 106, तलावपाली में 52, कोपरी में 59, रायलादेवी में 91, 27 श्रद्धालुओं का एंटीजन परीक्षण किया गया। पायलादेवी कलवा खादी और 10 उपवन में 10 श्रधालुओं का टेस्ट किया गया।
इस बीच महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मनपा की ओर से प्रत्येक विसर्जन स्थल पर बनाए गए एंटीजन टेस्टिंग सेंटर में टेस्टिंग कर कोरोना के संक्रमण से बचाव में सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

कैग रिपोर्ट के हवाले से 309 करोड़ रूपये के राजस्व हानि का नगर सेविका ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

भिवंडी में सड़क बहाने से वाहन चालक व नागरिक परेशान

Aman Samachar

आरोग्य केंद्र में प्रसूतिगृह की  सुविधा उपलब्ध कराने की राकांपा ने की मांग 

Aman Samachar

 एटीएम पर यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ बड़ौदा इंटरऑपरेबल कार्डलेस नकदी की सुविधा प्रदान करने वाला पहला पीएसयू बैंक

Aman Samachar

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

Aman Samachar

पहली बारिश में ही दिवा शहर की सड़कें पानी में डूबी, नालों की सफाई में गड़बड़ी

Aman Samachar
error: Content is protected !!