Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्वांचल के गांधी रामसकल पटेल का मुंबई में सम्मान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पूर्वांचल के गांधी के रूप में ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध आजमगढ़ के समाजसेवी रामसकल पटेल के मुंबई आगमन पर उनका सम्मान महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा केशवपाड़ा,मुलुंड में आयोजित किया गया।
                 इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ बाबुलाल सिंह पटेल डॉ सचिन सिंह ने शाल एवम पुष्पहार पहना कर उनका स्वागत एवम सम्मान  किया। समाज के पदाधिकारियों पी एस वर्मा ,राजपाल सचान, डॉ यू पी सिंह,हरीश वर्मा, वी के वर्मा ,एन के सिंह,अजय पटेल ने भी पुष्प गुच्छ देकर पटेल जी का सम्मान किया। रामसकल पटेल जी ने बताया की वे अभी तक दहेज रहित पांच हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह करा चुके है। आगामी 6 फरवरी 2022 को दहेज रहित 500 जोड़ों का सामूहिक विवाह पटेल इंटर कॉलेज प्रांगण,ग्राम – उरदिहा, रौना पार,आजमगढ़ में आयोजित किया गया है।
                उन्होंने मुंबई के समाजसेवी नानजी भाई ठक्कर ठाणावाला,जगदीश सिंह पटेल, डॉ बाबुलाल सिंह पटेल एवम अन्य समाजसेवियों को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।२४ सितंबर को वे गुजरात प्रस्थान करेंगे।
वे मुलुंड में ठहरे हुए हैं। उनसे  फोन नंबर 9450848086  पर संपर्क किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

मुम्बई में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन की 65 वीं वार्षिक मीटिंग में लेखकों की महत्ता पर हुई चर्चा – राजन कुमार

Aman Samachar

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar

हल्लाबोल महामोर्चा में ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल 

Aman Samachar

जीएम मोमिन वीमेंस कालेज अध्ययन केंद्र में दीक्षांत समारोह में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

Aman Samachar

भिवंडी में चक्रवात से गौशाला का शेड व एक घर गिरा , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

मानसून में हादसों और सुचारूबिजली आपूर्ति के लिए अवैध कनेक्शन से बचे – टेरेंट पावर

Aman Samachar
error: Content is protected !!