Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चुनाव में रवि सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया

 नागपुर ( यूनिस खान ) औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख संस्था ‘बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन’ (बीएमए) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के लिए संपन्न चुनाव में रवि सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। एसोसिएशन की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए इस चुनाव में रवि सिंह को कुल 140 मतों में से 122 मत प्राप्त हुए और उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त करने में दूसरा स्थान हासिल किया।
       इस चुनाव में कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कुल 140 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उद्यमियों का मिला अपार समर्थन मिला। दूसरे स्थान पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के बाद रवि सिंह ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि बुटीबोरी के सभी उद्यमियों की है, जिन्होंने मुझ पर अपना भरोसा जताया है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं एसोसिएशन के माध्यम से क्षेत्र के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँ। उनकी इस उपलब्धि पर बुटीबोरी के स्थानीय उद्योगपतियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। रवि सिंह की इस शानदार जीत को औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

 आवासीय मकानों के किराये में सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी, 

Aman Samachar

ग्रामीणों ने फ़ौजी का किया भव्य स्वागत

Aman Samachar

महिला अत्याचार के खिलाफ मूक मोर्चा निकालकर भाजपा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

फॉर्मेसी एवं बायोफिजिक्स क्षेत्र में शोधकर्मी या वैज्ञानिक बनने के लिए मार्गदर्शन 

Aman Samachar

पुलिस अधिकारी को धमकी देना पड़ा भारी, तथाकथित राकांपा नेता गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!