Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुंबई की केन्या यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

मुंबई ( युनिस खान ) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मुंबई महानगर इकाई ने हाल ही में केन्या का एक विशेष दौरा किया, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अग्रवाल समुदाय के बीच आपसी समन्वय, सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना था। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती सुमन अग्रवाल की प्रमुख सहभागिता रही। यात्रा के दौरान टीम ने केन्या में बसे अग्रवाल समुदाय के परिवारों से भेंट की। उल्लेखनीय है कि केन्या में लगभग 100 अग्रवाल परिवार विगत कई वर्षों से बसे हुए हैं, जिनमें से अनेक सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
     यात्रा के मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक संबंधों का सुदृढ़ीकरण ,भारत और केन्या में बसे अग्रवाल परिवारों के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक सेतु का निर्माण। व्यावसायिक और सामाजिक अवसरों की खोज ,विभिन्न व्यवसायिक और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर संभावित सहयोग और निवेश के विकल्पों पर विचार। अग्रवाल सम्मेलन की गतिविधियों का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, सम्मेलन की उपस्थिति को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाना आदि है। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, “यह यात्रा हमारे समुदाय के लिए नए द्वार खोलने वाली सिद्ध हुई है। केन्या में बसे अग्रवालों के साथ संवाद कर हमने न केवल भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया, बल्कि आने वाले समय में साझा प्रयासों की मजबूत नींव भी रखी।
    डॉ. अग्रवाल रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे सीकोस्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भी हैं और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से सेवा, सहयोग और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाया। यह यात्रा न केवल एक सामाजिक पहल थी, बल्कि एक दूरदर्शी प्रयास भी, जो वैश्विक अग्रवाल समाज को एकजुट कर अग्रसर करने की दिशा में प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

संबंधित पोस्ट

5 लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 33 हजार रूपये का माल 

Aman Samachar

सड़क यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागरण आवश्यक –  कपिल पाटील 

Aman Samachar

सॉफ्ट टेक के बीआईएम आधारित निर्माण परमिट प्लेटफॉर्म ने बढ़ाई बीएमसी की रैंकिंग

Aman Samachar

राज्य के पहले विशेष टीकाकरण कार्यक्रम में 16 तृतीयपंथियों ने लगाया टीका 

Aman Samachar

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ठाणे ज़िला परिषद में नशा छोड़ने की सामूहिक शपथ

Aman Samachar

किसानों को तत्काल उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाय – कपिल पाटिल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!