Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे-पालघर में किसानों को धान की बिक्री पर बोनस दिया जाए- कपिल पाटिल

भिवंडी [ युनिस खान ] केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री छगन भुजबल से ठाणे और पालघर जिलों के 25 हजार किसानों द्वारा आदिवासी विकास निगम को बेचे जाने वाले धान पर प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा करने का अनुरोध किया है.
          गौरतलब हो कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री छगन भुजबल को लिखे गए पत्र में केंद्रीय पंचायत राज राज्यमत्री कपिल पाटिल ने बताया है कि ठाणे और पालघर जिलों के अधिकांश किसानों की नकदी फसल धान है.आदिवासी विकास निगम को किसानों द्वारा धान बेचा जाता है. किसानों को बेचे गए धान के वजन के हिसाब से प्रोत्साहन के तौर पर बोनस दिया जाता है. पिछले साल 700 रुपये का बोनस दिया गया था. केंद्र सरकार ने 200 रुपये और राज्य सरकार ने 500 रुपये दिए थे. बुवाई में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में बोनस नहीं मिलने से किसान बेहाल हैं.
         केंद्रीय मंत्री पाटिल के अनुसार वर्ष 2021-22 में ठाणे जिले में 13 हजार 360 और पालघर जिले में 11 हजार 747 किसानों ने 8 लाख 38 हजार 744 क्विंटल धान बेचा. इसमें से किसानों को करीब 162 करोड़ 72 लाख रुपये मिले हैं.उक्त राशि पर प्रोत्साहन बोनस का किसानों को बेसब्री से इंतजार है.खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री छगन भुजबल से मांग है कि ठाणे और पालघर जिलों के किसानों को प्रोत्साहन बोनस की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए. विदित हो कि ग्रामीण परिसर स्थित अधिसंख्यक किसानों ने सरकार से प्रोत्साहन स्वरूप बोनस न मिलने की हालत में बरसात में बारिस में धान फसल की रोपाई नहीं किए जाने का फैसला किया है.

संबंधित पोस्ट

लुइस फिलिप की ‘फैशन क्राफ्ट लिमिटेड’ को’ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

केएमईएस हाई स्कूल की छात्राओं को किया साईकिल का वितरण 

Aman Samachar

तालुका पुलिस थाने सीमांतर्गत लावारिस पड़े वाहन ले जाने का नागरिकों से आवाहन

Aman Samachar

बहुत जल्द होगी रिलीज भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420.

Aman Samachar

भोजपुरी गाना कइसे पास हो गईलु प्राइम टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!