Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण के साथ मनाया’ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ बड़ौदा ने सुपर मॉडल और फिटनेस प्रेमी मिलिंद सोमण के साथ ‘ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर’ की शानदार सफलता मनाई। इस पहल के तहत मिलिंद सोमण ने साइकिल और एक इकोफ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार की सवारी करते हुए गुजरात, राजस्थान और हरियाणा पार करके मुंबई से दिल्ली तक की 1400 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की है। दिल्ली के अपने रास्ते में मिलिंद सोमण ने गोधरा, बड़ौदा, उदयपुर और जयपुर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं का दौरा किया तथा बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ बातचीत की।  मिलिंद ने अपनी यात्रा बुकिंग और खरीदारी की जरूरतें पूरी करने में बॉब वर्ल्ड ऐप का इस्तेमाल करने तथा अपने वर्चुअल बैंकिंग वाले अनुभव को परेशानी मुक्त बनाने से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

 इस 56 वर्षीय सुपरमॉडल ने स्थायी जीवन के महत्व और हरित ऊर्जा वाले परिवहन का उपयोग करने को लेकर अपने प्रशंसकों को शिक्षित करके सभी जीवित प्राणियों के लिए स्वच्छ व गुणकारी हवा का महत्व समझाया। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं का दौरा करते हुए मिलिंद सोमण ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पौधे भी रोपे।इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ज़ोनल हेड (नई दिल्ली) सुश्री समिता सचदेव ने कहा, “श्री मिलिंद के साथ ग्रीन राइड पहल को मिली शानदार सफलता, इस बात का सबूत है कि लोग स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में कदम उठाना चाहते हैं।  बैंक ऑफ बड़ौदा जलवायु परिवर्तन के जोखिमों का असर कम करने और अपने बैंकिंग परिचालन का टिकाऊ विकास करने की दिशा में सचेत रूप से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। केवल टिकाऊ आर्थिक विकास ही पर्यावरण और सामाजिक पारिस्थितिक-तंत्र की गुणवत्ता बरकरार रख सकता है। अपनी इस प्रतिबद्धता को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए हमने एक यूथ आइकॉन के साथ साझेदारी की, जिससे हमें उस युवा पीढ़ी के साथ जुड़ने में मदद मिली, जो हमारा भविष्य है।”

         समारोह में अपनी बात रखते हुए मिलिंद सोमण ने कहा, ” प्रसन्न, आभारी और प्रफुल्लित! यह मुंबई से दिल्ली तक साइकिल पर की गई मेरी यात्रा का निचोड़ है। ग्रीन राइड परिवहन के स्वस्थ तरीके खोजने, आजमाने और उन्हें बढ़ावा देने की एक कोशिश थी। उम्मीद है कि मैं इस बारे में कुछ और जागरूकता पैदा करने में कामयाब रहा कि हम जिस हवा में सांस लेते हैं, उसे किस कदर प्रदूषित कर रहे हैं, और इस प्रदूषण को कम करने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास कर सकते हैं! हमारे द्वारा उठाया गया हर छोटा कदम, जैसे कार पूल चुनना, पेड़ लगाना, कार के बजाय साइकिल पर चलना, धूम्रपान छोड़ना और कई अन्य छोटे उपाय पृथ्वी पर मौजूद पूरे जीवन और हमारे लिए पर्यावरण को स्वस्थ बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं भविष्य में इस नेक कार्य और दूसरे पहलों को इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा देता रहूंगा।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने को-लेंडिंग व्यवसाय के लिए पैसा लो डिजिटल और वैदिका कैपिटल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

आसान रीपेमेंट और त्वरित सहायता: पर्सनल लोन के प्रमुख लाभ

Aman Samachar

‘भारत टैक्सी’ यात्रियों और ड्राइवरों के लिए यात्रा का एक नया अध्याय  – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

बेलापुर से भाऊचा धक्का तक नागरिकों के लिए जल्द जल यातायात शुरू होगा – राजन विचारे  

Aman Samachar

 फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की श्रेणी में स्वतन्त्र पारिवारिक डाक्टर भी हैं – डॉ. आलोक रॉय 

Aman Samachar

समाजसेवी बीरेंद्र पाठक का अभिनंदन समारोह

Aman Samachar
error: Content is protected !!