Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड और मनपा द्वारा संयुक्त रूप से ओपन डाटा वीक का आयोजन 

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड और ठाणे मनपा की ओर से पिछले एक सप्ताह से ‘ओपन डेटा वीक’ चल रहा है। इस कार्यक्रम 21 जनवरी 2022 को रात नौ नरेंद्र बल्लाल सभागृह में महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा की उपस्थिति समापन होगा। यह जानकारी स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष व अतिरिक्त मनपा आयुक्त  संदीप मालवी ने दिया है।
इस मौके पर स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर,  मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान, सभागृह नेता अशोक वैती, नगर सेवक संजय वाघुले , विक्रांत चव्हाण मौजूद रहेंगे।  इस ओपन डेटा सप्ताह समापन कार्यक्रम में विशेषज्ञ इस सप्ताह के संबंध में गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन करेंगे। ओपन डेटा के बारे में अतिरिक्त आयुक्त मालवी , नीति आयोग के मार्गदर्शक संदीप कुपेरकर ,कम्युनिटी लीड एंड पोस्टमैन अली मुस्तफा शेख ,पलेडियम कंसल्टिंग इंडिया प्रा लि के नॅशनल अध्यक्ष अमित पतजोशी उपस्थितों का मार्गदर्शन करेंगे।
जल प्रबंधन, घन कचरा प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल कनेक्टिविटी पर हैकथॉन और स्टार्टअप पीचफेस्ट भी ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष संदीप मालवी ने उल्लेख किया कि महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा के हाथो पारितोषिक वितरण किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में चुना है और नागरिकों की प्रतिक्रिया के लिए एक ओपन डेटा वीक का आयोजन किया है।  इस ओपन डेटा पहल का मुख्य उद्देश्य चयनित शहरों के माध्यम से गुणवत्ता वाले डेटासेट, डेटास्टोरी, ब्लॉग और एपीआई अपलोड करके स्मार्ट सिटी ओपन डेटा पोर्टल को समृद्ध करना है। ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मदद से, ठाणे मनपा के अन्य विभागों ने स्मार्ट सिटी ओपन डेटा पोर्टल पर 70 से अधिक डेटासेट अपलोड किए हैं, जो शैक्षिक या अनुसंधान संस्थानों, निजी कंपनियों या ठाणे शहर के नागरिकों जैसे सभी हितधारकों की मदद करेगा।

संबंधित पोस्ट

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण, व्यापक एडटेक प्रॉडक्ट सूट वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी

Aman Samachar

प्रशासक नियुक्त होते ही मनपा पदाधिकारियों के कार्यालयों में लगे ताले

Aman Samachar

जिले में कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन व आरोग्य विभाग पूरी तरह सतर्क – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

एक्सपायरी उत्पादों का केंद्र बना भिवंडी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!