Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेलवे लाईन के किनारे रहने वाले लाखो परिवारों को विस्थपित नहीं करने देंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड

ठाणे [ युनिस खान ] रेलवे लाईन के किनारे रहने वाले नागरिकों को 7 दिनों में घर खाली करने के रेलवे की नोटिस का राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जमीन भी सरकार की और नागरिक भी सरकार के हैं। मानवतावादी दृष्टीकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार को निर्णय लेना ही पड़ेगा।

             गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने कहा है कि ठाणे मुंबई सभी जगह रेल लाईन के किनारे 15 – 20 फुट की दूरी पर लाखों परिवार 70 – 70 वर्षो से रह रहें है। उन्होंने कहा है की अचानक ऐसा क्या हुआ कि रेलवे ने नोटिस जारी कर 7 दिन में घर खाली करने आदेश दिया। उन्होंने कहा है कि लोगों का घर खाली करने से पहले उक्त परिवारों का पुनर्वास किया जाए। यदि पुनर्वास किये बगैर लोगों का घर खाली कराने का प्रयास किया गया तो हम लोगों की मदद के लिए खड़े रहेंगे किसी को मनमानी नहीं करने दिया जाएगा। डा आव्हाड ने कहा कि बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय का सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश है।  यदि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश हो तो भी हम सम्मान पूर्वक पुनर्वास की व्यवस्था किये बगैर बेघर नहीं करने देंगे। डा आव्हाड ने सरकार को लाखों नागरिकों के पुनर्वास करने का निर्णय लेने की जिम्मेदारी है। 70 – 70 वर्षों से सरकारी जमीन पर रहने वाले लाखों परिवार कहाँ जायेगे।  इसके लिए निर्णय लेना ही होगा।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस करेगा भागीदारी

Aman Samachar

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

भिवंडी में संत नामदेव मंदिर का भूमि पूजन केन्द्रीय केन्द्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथो संपन्न

Aman Samachar

मुंब्रा की मार्केट की खाली पड़ी उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने किया एक रोमांचक स्कूल और स्टूडेंट चैम्पियनशिप क्विज लॉन्च 

Aman Samachar

कोरोना संबंधी प्रतिबन्ध के नियमों में संशोधन की जनांदोलन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!