Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

अपने विस्तार की योजना के तहत ब्लू डार्ट ने भारत भर में लॉन्च किए 25 रिटेल स्टोर्स

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] 19 नवंबर 22 को अपनी 39वीं वर्षगांठ के अवसर पर दक्षिण एशिया की लीडिंग एक्सप्रेस एयर, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, ब्लू डार्ट ने अपने विस्तार की योजना के तहत आज टियर 1 और टियर 2 शहरों में 25 रिटेल आउटलेट्स खोलने की घोषणा की। इसके पास पहले ही सॉल्यूशंस का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम है। साथ ही कंपनी ओमनी-चैनल ग्रोथ को भी आगे बढ़ा रही है। ये नए स्टोर उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल,  कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में खोले गए हैं।

         यह रिटेल एक्सपेंशन कंपनी की अपनी कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की उनके जारी सफर में एक मील का पत्थर है, क्योंकि बहुत कम समय में ही 100 से अधिक स्टोर खोले गए हैं और और निकट भविष्य में लगभग 100 नए स्टोर स्थापित करने की भी योजना है। यह विस्तार ग्राहकों के लिए ब्लू डार्ट कंट्री में कहीं भी शिप करने के लिए एक फायदे के रूप में भी काम करेगा, जो अब 55400+ लोकेशंस पर अपनी सेवाएं दे रहा है और देश के जीडीपी के 99% को कवर करता है। पूरे भारत में डीएचएल के साथ 700+ रिटेल स्टोर्स के साथ, ब्लू डार्ट सबसे रिलाएबल, रीजिलिएंट और रेस्पॉन्सिंव सर्विस मुहैया कराता है, जो क्विक टर्नअराउंड का समय देता करता है और देश में सभी पिन कोड्स तक सीधी पहुंच बढ़ाता है।

            ब्लू डार्ट के चीफ कमर्शियल ऑफिसर केतन कुलकर्णी कहते हैं, “19 नवंबर को 25 स्टोर्स की लॉन्चिंग के साथ हम अपने ब्रांड के स्थापना दिवस को सेलीब्रेट कर रहे हैं। ब्लू डार्ट ने पिछले 39 वर्षों के दौरान तेजी से विस्तार किया है। हमारे ग्राहकों के साथ लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप, जो ब्रांड ऑफ च्वाइस के रूप में हम पर भरोसा करना जारी रखे हुए हैं, इस विस्तार का सबसे सुखद हिस्सा है। एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स में अग्रणी और देश के ट्रेड फेसिलिटेटर के रूप में, हम देश की बढ़ती लॉजिस्टिक जरूरतों को समझते हैं, खासकर अब जब दुनिया एक इंडस्ट्रियल पावरहाउस के रूप में भारत पर फोकस कर रही है। ब्लू डार्ट के स्टोर्स के विस्तार से हमारे ग्राहकों की पहुंच बढ़ेगी और हमारे नेटवर्क का विस्तार होगा। देश के सबसे दूर तक पहुंचने के लिए लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए, हम नए क्षेत्रों में पहुंचना और अपनी पहुंच को व्यापक बनाना जारी रखेंगे।

            1983 में अपनी स्थापना के बाद से, ब्लू डार्ट ने भारत में खुद को पसंदीदा लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में प्रभावी ढ़ंग से स्थापित किया है। इसका श्रेय कस्टमर सेंट्रिसिटी और ऑनगोइंग इनोवेशन के प्रति कंपनी की अटूट कमिटमेंट को दिया जाता है। ब्लू डार्ट स्टोर्स पर आने वाले ग्राहकों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए डिस्काउंट्स के साथ ही और भी बहुत कुछ मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

स्कूल बस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

Aman Samachar

शहर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले, सावधानियों, लक्षणों,उपचार के बारे में जानने की जरूरत- डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar

देश की विकास गति को बनाए रखने के लिए संतुलित बजट ज़रूरी है – ऑन्द्रेज कुबिक

Aman Samachar

लौह पुरुष सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को याद किया गया

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने सांघवी मूवर्स लिमिटेड को दी भारत की सबसे बड़ी क्रॉलर क्रेन्स की 8 यूनिट्स

Aman Samachar

ठाणे शहर में भगवान परशुराम का स्मारक बनाने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!