Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधिकारी को धमकी देना पड़ा भारी, तथाकथित राकांपा नेता गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निजामपुरा पुलिस स्टेशन में एक महिला अधिकारी के  सरकारी कामकाज में दखल देने, राजनीति का दबाव डालने व धमकी देने वाले तथाकथित राकांपा नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत निजामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदीनाका परिसर में रहने वाली महिला रूकसाना अफताब अहमद खान घरेलू विवाद को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए निजामपुरा पुलिस स्टेशन में आई थी.उक्त दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक अस्लेशा दिलीप घाटगे महिला की शिकायत दर्ज कर रही थी. उसी दौरान ही मिल्लत नगर शालीना हाईटस निवासी व तथाकथित राकांपा नेता इमाम सैदुद्दीन अंसारी द्वारा महिला पुलिस अधिकारी से मामला दर्ज मामले में हस्तक्षेप करने लगा और महिला अधिकारी पर रौब झाड़ते हुए कहा कि मै राजनीति में हूं.आप इस मामले में हस्तक्षेप न करें.मैं देखूगा‌ इस मामले में मुझे क्या करना है. मेरी ऊपर तक पहुंच है.मैं हमेशा पुलिस चौकी में आता जाता रहता हूं.अगर आप इस मामले में हस्तक्षेप करेंगी तो मैं आपको दिखाता हूं कि मैं कौन हूं.ऊपर आप के खिलाफ शिकायत करूंगा.भिवंडी में आप कैसी नौकरी करती हैं, मैं देख लूंगा.उक्त धमकी महिला पुलिस उप निरीक्षक को दी. कई बार समझाने के बाद भी जब तथाकथित नेता अंसारी नहीं माना तो सरकारी काम में बाधा डालने और दबाव बनाने के आरोप में महिला पुलिस अधिकारी अश्लेषा दिलीप घाटगे ने इमाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर किया. न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

संबंधित पोस्ट

सामाजिक सौहार्द और भाईचारा को मजबूत करने के लिए जुलुस कमेटी का विधायक ने किया सम्मान

Aman Samachar

लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता की धमाकेदार शुरुआत

Aman Samachar

भिवंडी में कोरोना के टीकाकरण के लिए नागरिकों से आगे आने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar

फ्रीवे को ठाणे तक बढ़ाए जाने , आनंदनगर-साकेत एलिवेटेड रोड, साकेत-गायमुख बाईपास को भी मंजूरी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लिया चार भोजपुरी फिल्मों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स

Aman Samachar
error: Content is protected !!