Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बदलापुर , अंबरनाथ , उल्हासनगर शहर के कचरे ठिकाने लगाने की परियोजना को148. 68 करोड़ रूपये की निधि मंजूर

ठाणे [ युनिस खान ] बदलापुर कुलगांव , अंबरनाथ नगर पालिका व उल्हासनगर मनपा क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को तकनीकी पद्धति से ठिकाने लगाने के लिए क्लस्टर योजना एक वर्ष में शुरू की जा रही है। इस परियोजना को शासन ने 148. 68 करोड़ रूपये की निधि मंजूर किया है। इसकी जानकारी देते हुए सांसद डा श्रीकांत शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि कचरा उठाने से उसकी अंतिम प्रक्रिया पूरी करने तक का पूरा कार्य एक ही एजेंसी की दिया जायेगा। जिससे कचरा नहीं उठाने पर जिम्मेदारी निश्चित की जा सकेगी।
          ठाणे शहर के गडकरी लान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डा शिंदे ने बताया कि 24 जनवरी 2020 में तत्कालीन नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने अंबरनाथ व बदलापुर कुलगांव दोनों शहरों के लिए आधुनिक तकनीकी से कचरे को ठिकाने लगाने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था। बाद उल्हासनगर शहर को भी इसमें शामिल कर लिया गया। बदलापुर , कुलगांव नगर पालिका क्षेत्र के वालवली गाँव की 23.80 एकड़ जमीन पर परियोजना लगाई जा रही है।  इसके लिए एमएमआरडीए 128 . 88 करोड़ रूपये की निधि मंजूर किया है जबकि 19 82 करोड़ रूपये अंबरनाथ नपा व उल्हासनगर मनपा का हिस्सा मिलकर 148. 68 करोड़ रूपये की योजना तैयार की गयी है। डा शिंदे ने बताया कि वर्ष 2022 की जनसँख्या 12. 50 लाख के हिसाब से प्रतिदिन 600 टन और वर्ष 2037 की जनसँख्या 17 लाख के अनुसार 900 टन कचरा निकने के अनुमान के आधार पर योजना बनायीं गयी है।
        उन्होंने कहा कि अभी तक कचरे से बिजली , खाद बनाने की मनपा की योजनाएं सुना था लेकिन दो नपा व एक मनपा की संयुक्त कचरा ठिकाने लगाने की यह पहली परियोजना है। इसमें घरों से निकलने वाले कचरे की सीधे परियोजना स्थल में ले जाने के लिए एक ही एजेंसी काम करेगी।  उन्होंने कहा की जो कामगार जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं बेरोजगार नहीं होने दिया जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया को कालसेंटर से जोड़ा जायेगा जिससे गाडी निकलने से प्रक्रिया स्थल तक का कार्य पूर्णरूप से पारदर्शी होगा। इस परियोजना में कचरे का वर्गीकरण करने के बाद मात्र 20 फीसदी कचरा जमीन पर जायेगा।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के महर्षि वेदव्यास गुरुकुल में विद्यार्थी जीवन विकास स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar

 होली के दौरान आपकी त्वचा और बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाएं – डॉ श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

मनपा के आवाहन को नागरिकों के मिले समर्थन के कारण दिवाली में वायु व ध्वनि प्रदुषण में वृद्धि नहीं 

Aman Samachar

500 वर्ग फुट के घरों के लिए 35 फीसदी संपत्ति कर में छूट आम नागरिकों के लिए महगाई में बड़ी रहात 

Aman Samachar

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स को केंद्र सरकार की ‘दर्पण’ वेबसाइट पर मिली मान्यता 

Aman Samachar

म्हाडा के 31 फ़्लैट बेचने वाले बिल्डर पर कार्रवाई नहीं करने का महासभा में उठा मुद्दा

Aman Samachar
error: Content is protected !!