Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 जीवनसंगी खोजने में मदद करने के लिये मराठी और ९ अन्य भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की अग्रणी ऑनलाइन मैट्रिमोनी कंपनी, Matrimony.com ने आज भारतवासियों के लिये एक विशेष स्थानीय भाषा में मैचमकिंग ऐप Jodii के लॉन्च की घोषणा की है। यह सेवा मराठी के साथ साथ हिन्दी , बंगाली, पंजाबी, गुजराती, तमिल और तेलुगू के जैसे ९ भाषाओं में उपलब्ध है।  कंपनी ने पिछले २२ वर्षों में लाखों भारतीयों को अपने जीवनसंगी ढूँढने में मदद की है। अपने इसी सफल इतिहास, और आम जनता कि अपने मातृभाषा में एक मैचमकिंग ऐप की तलाश के आधार पर Matrimony.com ने यह नई सेवा शुरू की है। यह ऐप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।

        Jodii ऐप पर डिप्लोमा, 12th (बारहवीं), 10th (दसवीं) या उससे कम कक्षा तक पढ़े हुए लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। पेशे के लिहाज से यह सेवा श्रमिक श्रेणी और स्वरोजगारी लोगों के लिए आदर्श है। भारतीय भाषा में बात करने वाले लोग देश के सारे इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लगभग ७५% हिस्सा है और उनमें से ९०% अपनी स्थानीय भाषा में इंटरनेट सेवाएं उपयोग करना पसंद करते हैं। ५० करोड़ भारतीय हिन्दी में बात करते हैं। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के भाषा के मामले में, हिन्दी २०.१ करोड़ पर है, जहा अन्य भारतीय भाषाओं में २२.४ करोड़ उपयोगकर्ताएं हैं। मोबाइल इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ हैंडसेट की गिरती कीमतों ने छोटे शहरों में पहली बार मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ाने में सहायता कि है। महामारी के कारण इन उपयोगकर्ताओं में डिजिटल सेवाएं अपनाने में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

       ऑनलाइन मैचमकिंग बहुत लोकप्रिय हो रहा है, मगर अन्य डिजिटल सेवाओं के गति से नहीं। यह बाजार में मौजूद मैचमकिंग सेवाओं के कमियों के कारण है, जैसे कि सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्धता, सेवाओं की मुश्किल प्रक्रियाएं और महंगी योजनाएं, जिससे इन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त प्रोफाइल की संख्या कम हो जाती है। यही नहीं, इन उपयोगकर्ताओं को अपने ही कुछ चुनौतियों का सामना करना पढ़ता है, जैसे कि अपने ही दोस्तों और रिश्तेदारों में से ढूँढें हुए गिने चुने रिश्तें, और दूसरे भरोसेमंद जानकरी देने वालों की कमी।

       Matrimony.com के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसरश्री अर्जुन भाटिया ने कहा है, “तेज़ी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में, जोड़ी एक ऐसी सरल टेक्नोलॉजिकल समाधान है जो हर आम भारतीय के लिए अपने सपनों की जीवनसंगी ढूँढने की परेशानी को दूर करता है। जोड़ी आपको रिश्तें ढूँढने के सफर में विकल्प, सुविधा और सुरक्षा देता है। हम महिलायों को ऐसे निर्णय लेने के लिये शशक्त कर रहे है जिस्से उनके जीवन पर सही प्रभाव पढ़े।”

संबंधित पोस्ट

केवणीदिवे के विकास काम का सांसद कपिल पाटील के हाथो हुआ लोकार्पण

Aman Samachar

महाराष्‍ट्र में कृषि पर्यटन को बढ़ाने के लिये विद्युत संवहन परियोजनाओं में तेजी लाना महत्‍वपूर्ण 

Aman Samachar

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

मनपा ने भर्ती किए 51 डाक्टर्स समेत 236 आरोग्य कर्मी 

Aman Samachar

आवास परिजनाओं में आगामी 25 वषों की आवश्यताओं को ध्यान में रखकर काम करे – अजीत पवार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!