Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर अगस्त तक दो लिफ्ट व तीन एस्केलेटर दिसम्बर तक लगेंगे

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर अगस्त के अंत तक दो लिफ्ट और दिसंबर के अंत तक तीन जगहों पर एस्केलेटर शुरू कर दिए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे के प्रयास के बाद मध्य रेलवे ने लिफ्ट और एस्केलेटर का काम दिसंबर तक पूरा करने का फैसला लिया है।
          मुंब्रा रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री आते हैं। पांचवीं व छठीं रेल लाईन शुरू होने से यात्रियों को प्लेट फ़ार्म तक आना जाना मुश्किल होता है।  यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एड डावखरे ने रेल मंत्री से लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने की मांग किया। जिसके बाद मुंब्रा स्टेशन को तीन एस्केलेटर और दो लिफ्ट लगाने की मंजूरी दी गई थी।  सामग्री को मुंब्रा रेलवे स्टेशन लाया गया हालांकि, स्थापना कार्य जारी नहीं रखा गया था।  इस वजह से रोजाना महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं।  यह बात एड डावखरे ने रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को दिए एक ज्ञापन में कही।  उन्होंने मध्य रेलवे के अधिकारियों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया था।
          मध्य रेलवे ने मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट का काम अगस्त तक और तीन जगहों पर एस्केलेटर का काम दिसंबर के अंत तक पूरा करने का फैसला किया है। इस संबंध में मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक की ओर से एड डावखरे को एक पत्र के माध्यम से दी गई है। मध्य रेलवे प्रशासन ने लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने की मंजूरी दी थी। लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया।  रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के आदेश के अनुसार अब एस्केलेटर और लिफ्ट का काम पूरा किया जाएगा। एड निरंजन डावखरे ने कहा कि इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar

इरकॉन इंटरनैशनल लिमिटेड का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशन वृद्धि के साथ 765 करोड़ रुपये

Aman Samachar

ठाणे के डाक्टर दम्पत्ति की कन्या श्रुतिका बनी मिस इंडिया आस्ट्रेलिया 

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथो ठाणे की स्वयंसेवी संस्था की एम्बुलेंस का उद्घाटन 

Aman Samachar

3 मंजिला इमारत की प्लास्टिक गोदाम में लगी आग से 8 गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

 इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 

Aman Samachar
error: Content is protected !!