Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डम्पिंग ग्राऊंड नही हटाने पर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत प्रतिदिन सैकड़ों टन कचरा  चाबिंद्रा रामनगर में डाले जाने से बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर नागरिक परेशान हैं. रामनगर रहिवासी क्षेत्र से कचरा डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर हजारों रहिवासी आंदोलन पर उतारू हैं. डंपिंग ग्राउंड  हटाओ संघर्ष समिति संयोजक अनंता पाटिल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन सौंपकर हजारों लोगों की भलाई के लिए डंपिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है. मंत्रालय में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते समय संदीप पाटील, संदेश पाटील, प्रदीप पाटील,देविदास पाटील,दिलीप पाटील,आशिष पाटील,हेमंत पाटील,तुषार पाटील आदि ग्रामवासी उपस्थित थे.
          भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत रहिवासी व  पावरलूम क्षेत्रों से भिवंडी में 400 टन गीला, सूखा कचरा चाबिंद्रा रामनगर स्थित सिटी पार्क की आरक्षित भूखंड पर डाला जाने का विरोध स्थानीय नागरिक करीब 13 वर्षों से कर रहे हैं.चाविंद्रा रामनगर स्थित सर्वे क्रमांक 106 पर आरक्षण क्रमांक 115 अनुसार सिटीपार्क के लिए आरक्षित भूखंड पर अस्थायी रूप से कचरा डाले जाने की शुरुवात मनपा द्वारा 2008 से की गई है.कचरा स्थल पर धीरे धीरे कचरे का पहाड़ होने के बावजूद भी  मनपा प्रशासन नें कचरा डंपिंग ग्राउंड का कोई नियोजन नही किया. रामनगर,चबिंद्रा, गायत्री नगर,पोगांव सहित आसपास परिसर में रहने वाले करीब 1 लाख से अधिक लोग कचरे की दुर्गंध से भरी परेशानी झेल रहे हैं.कचरे की भारी दुर्गंध की वजह से खांसी,दमा,खुजली,चर्मरोग जैसी घातक बीमारियों से लोग परेशान होकर अस्पताल का चक्कर काटने को विवश हैं.
       सूत्रों की माने तो मनपा प्रशासन ने 2003 में डीपी प्लान में 6.10 हेक्टर जगह सिटी पार्क के लिए आरक्षित किया था लेकिन  2008 से कचरा डालने की शुरुवात से सिटी पार्क के आरक्षित भूखण्ड का अतिक्रमण होकर अब  5.75 हेक्टर जगह ही शेष बची हुई है. मनपा द्वारा सिटी पार्क की जगह को डंपिंग ग्राउंड में परिवर्तित कर आरक्षित किए जाने की सूचना भी है. आश्चर्यजनक है कि मनपा द्वारा मानकोली परिसर में तय डंपिंग ग्राउंड भूखंड पर कचरा नहीं डाल कर सिटी पार्क की जगह पर कचरा डाला जा रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. समाजसेवक अनन्ता पाटील के साथ गए सहयोगी मंडल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन सौंपकर रामनगर क्षेत्र रहिवासियों की भलाई के लिए कचरा डंपिंग ग्राउंड अन्यत्र हटाए जाने की मांग की है. मुख्यमंत्री ठाकरे ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए मनपा प्रशासन द्वारा जरूरी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है.

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वीजा के साथ दो प्रीमियम डेबिट कार्ड, बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस और बॉब वर्ल्ड सेफायर लॉन्च किए

Aman Samachar

उपवन तालाब के गंगाघाट पर काशी से आये पंडितों ने की गंगाआरती 

Aman Samachar

महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया आन्दोलन 

Aman Samachar

मुंब्रा से भिवंडी चलने वाली टीएमटी बस शेलफाटा से चलाने की सवेरा फाउंडेशन की मांग

Aman Samachar

ठाणे मनपा की 31वीं वर्षा मैराथन 10 अगस्त को – संदीप मालवी

Aman Samachar

सासन पायनियर्स में वुड्स एक सुरक्षित रहने के लिए ‘बायोफिलिक बबल

Aman Samachar
error: Content is protected !!