Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में ठाणे जिले का परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया है। माध्यमिक शिक्षा अधिकारी ललिता दहितुले ने बताया कि इस वर्ष ठाणे जिले का परिणाम 92.67 प्रतिशत रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल, जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी  भाऊसाहेब डांगडे, उपाध्यक्ष सुभाष पवार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रूपाली सातपुते, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी ललिता दहितुले ने छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य में सफलता की कामना की है।
       इस वर्ष ठाणे जिले में 95420 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ, जिसमें से 88 हजार 431 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें 50 हजार 477 लड़कों में 46296 उत्तीर्ण हुए।  44943 लड़कियों में से 42135 लड़कियां परीक्षा उत्तीर्ण हुईं हैं। इस प्रकार लड़कों का परीक्षा परिणाम 91.71 प्रतिशत और लड़कियों का 93.75 प्रतिशत रहा। ठाणे जिले में कल्याण, अंबरनाथ-बदलापुर, भिवंडी, मुरबाड , शाहपुर, ठाणे मनपा , नवी मुंबई मनपा , मीरा भायंदर मनपा , कल्याण डोंबिवली मनपा , उल्हासनगर मनपा , भिवंडी निजामपुर मनपा आदि के विद्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के 95.80 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में सबसे अधिक छात्र कल्याण ग्रामीण क्षेत्र से उत्तीर्ण हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

आकाश+बायजू, दिल्ली की स्टूडेंट सारा कुकरेजा ने एनएसटीएसई 2022 में हासिल की इंटरनेशनल रैंक 

Aman Samachar

गड्ढों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू करने की भाजपा ने की मांग

Aman Samachar

सड़क पर चलती टीएमटी बस में लगी आग , बड़ा हादसा टला

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ लॉन्‍च किया अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन  

Aman Samachar

राज्यपाल के हाथो रजत वर्मा बेस्ट एक्टर अवार्ड्स से सम्मानित 

Aman Samachar

फ्लेमिंगो के आवास की रक्षा के लिए उचित उपाय करने के लिए वन विभाग को सुझाव

Aman Samachar
error: Content is protected !!