Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 सफाई कार्य में लापरवाही हुई तो नहीं होगा भुगतान- मनपा आयुक्त म्हसाल

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटील एवं मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने मनपा क्षेत्र अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा की जा रही नाला सफाई कार्यो का जायजा लिया.उक्त अवसर पर मनपा उपायुक्त दीपक झिंझाड, शहर अभियंता एलपी गायकवाड, उप अभियंता सुरेश भट्ट,सचिन नाईक, आरोग्य निरीक्षक जयवंत सोनवणे,जन सम्पर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

         गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 1 से 5 तक स्थित करीब 92 छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का ठेका सफाई ठेकेदारों को दिया गया है. मनपा प्रशासन ने नाला सफाई कार्य में जुटे ठेकेदारों को 30 मई तक नाला सफाई किए जाने का अल्टीमेटम दिया है.महापौर प्रतिभा पाटिल एवम नवनियुक्त मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने साईं बाबा मंदिर, कल्याण नाका, राजनोली नाका, कमला होटल, मयूर ऑटो नारपोली, आईजीएम अस्पताल के बगल, गैलेक्सी सिनेमा काकू बाई चाल, तीन बत्ती आदि क्षेत्रों में हो रही नालों की सफाई का जायजा लिया और सफाई कार्य में जुटे ठेकेदारों एवं संबंधित मनपा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.
           महापौर प्रतिभा पाटिल ने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात के पूर्व नाला साफ- सफाई का कार्य बेहद पारदर्शी तरीके हैं होना चाहिए अन्यथा बिल भुगतान अटक जाएगा.मनपा नवनियुक्त आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने नाला सफाई कार्यो की मानीटरिंग में जुटे स्वच्छता अधिकारी जयवंत सोनवणे व क्षेत्रीय अधिकारियों की टीम को निर्देश देते हुए कहा कि,नाला सफाई जनहित से जुड़ा अहम मसला है.नाला सफाई कार्य ठीक से नही होने पर बरसात में नागरिकों को परेशानी व तकलीफ झेलनी पड़ती है.नाला सफाई कार्यों में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नही की जाएगी.लापरवाही करने वाले सफाई ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर भुगतान रोका जाएगा और जिम्मेदार अधिकारी दण्डित होंगे.
         मनपा सूत्रों की माने तो भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत स्थित नालों की साफ-सफाई का कार्य 30 से 35% तक ही हो पाया है. जागरूक नागरिकों का आरोप है कि नाला सफाई ठेकेदार बरसात का इंतजार कर रहे हैं.भारी बरसात में नालों में जमा हुआ कचरा बह जाएगा और अधिकारियों को खुश कर पूरा भुगतान ले लेंगे. भिवंडी में प्रतिवर्ष नाला सफाई कार्य में भारी भ्रष्टाचार होना आम बात है.

संबंधित पोस्ट

मनपा अतिक्रमण विभाग के लिपिक को निलंबित करना उचित नहीं – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की जलापूर्ति तत्काल बंद करें _ मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

विधि सेवा शिविर एवं शासकीय सेवा, योजना सम्मेलन  17 अक्टूबर को शहापुर में

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के लोग पत्र लिख रहे हैं प्रचार नहीं काम बोलता है 

Aman Samachar

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar
error: Content is protected !!