Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विधायक निधि से मनपा को मिली दो एम्बुलेंस का लोकार्पण 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नवी मुंबई में कोरोना को रोकने के लिए मनपा ने अच्छा काम किया है और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में नागरिकों की मदद कर रहे हैं। इसमें विधायक के नाते कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मनपा की अधिक शक्ति देने के उद्देश्य से अपनी विधायक निधि से दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराया है।  इस आशय का उदगार बेलापुर से भाजपा विधायक मंदाताई म्हात्रे ने व्यक्त किया है। उन्होंने टीकाकरण को गति देने के लिए एम्बुलेंस का उपयोग करने का सुझाव दिया है।

                बेलापुर से विधायक मंदाताई म्हात्रे की विधायक निधि 29 लाख 86 हजार रूपये की निधि से आरोग्य विभाग के लिए फ़ोर्स ट्रेवलर टी 1 पेशेंट ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस प्रकार की 2 एम्बुलेंस उपलब्ध करा है जिसका लोकार्पण मनपा मुख्यालय प्रांगन में किया गया।  इस अवसर पर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कोविड की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए आवश्यक पूर्व तैयारी शुरू किये जाने की जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। आरोग्य सेवा में एम्बुलेंस का बड़ा महत्व है। आरोग्य की दृष्टि से गोल्डन आवर्स माना जाने वाले समय में जान बचाने में एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विधायक मंदाताई म्हात्रे द्वार उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस सामान्य नागरिकों को मुफ्त एम्बुलेंस मुहैया कराने में मददगार साबित होगी। लोकार्पण के अवसर पर अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुजाता ढोले , संजय काकडे ,वाहन विभाग के उपायुक्त योगेश कडुसकर , वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा धनवंती घाडगे व अन्य जनप्रतिनिधि उप्पस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स का आई एम फियरलेस कैंपेन

Aman Samachar

बर्डफ्लू के लिए मनपा ने नियंत्रण कक्ष शुरू कर मृत पक्षियों की जानकारी देने का किया आवाहन

Aman Samachar

शिवसेना सहकार विभाग के ठाणे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar

ट्रायल रन को एक साल बा भी ठाणेकरों के मेट्रो सफ़र का सपना अधूरा

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल में 14 व 15 नवंबर को बच्चों की आंखों की नि:शुल्क जांच व ऑपरेशन

Aman Samachar

ओडिसी के खास ऑफर्स के साथ त्‍यौहारों को और भी आनंददायक बनाईये

Aman Samachar
error: Content is protected !!