Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो काइगर ने भारत में 50,000 वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि हासिल की 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में नंबर एक यूरोपीय ब्रांड, रेनो ने आज चेन्नई स्थित अपने संयंत्र में निर्मित 50,000 वें रेनो काइगर को बाजार में उतारा है। रेनो इंडिया ने बेहद आकर्षक व शानदार वाहन, रेनो काइगर की जबरदस्त कामयाबी को बनाए रखने के अपने संकल्प पर खरा उतरते हुए और इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, काइगर को बिल्कुल नए स्टील्थ ब्लैक कलर में पेश किया है।                                        श्री वेंकटराम मामिलपल्ले, कंट्री सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रेनो इंडिया ऑपरेशंस के अनुसार,”रेनो काइगर को बड़ी संख्या में ग्राहकों ने काफी पसंद किया है, क्योंकि यह वाहन अपने बेहद खास डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स, अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं, बेहतरीन गुणवत्ता और शानदार प्रदर्शन के मामले में उन्हें पैसा वसूल प्रस्ताव देता है। भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा सबसे ज्यादा है और काइगर ने इस सेगमेंट में अपनी काबिलियत साबित की है। इतना ही नहीं, महामारी की समस्याओं के साथ-साथ वर्तमान में जारी सेमीकंडक्टर संकट के बावजूद 50,000वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि सही मायने में इस चुनौतीपूर्ण सेगमेंट में रेनो काइगर की कामयाबी की एक और मिसाल है। भारत में हमारी प्रगति में इस स्पोर्टी, स्मार्ट और बेहद आकर्षक SUV का अहम योगदान है, इसने दुनिया में रेनो के पांच सबसे बड़े बाजारों में भारत को स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें पूरा यकीन है कि आगे भी रेनो काइगर को ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती रहेगी और यह वाहन देश-विदेश में ब्रांड के विकास को और मजबूती प्रदान करेगा।”

         फ्रांस और भारत की डिजाइन टीमों ने साथ मिलकर रेनो काइगर को तैयार किया है, जो रेनो की तीसरी ऐसी ग्लोबल कार है, जिसे दुनिया के सामने लाने से पहले भारत में पेश किया गया है।वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत में इसके लॉन्च की कामयाबी के बाद, चार मीटर से कम की श्रेणी की यह B-SUV अब दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र, (केन्या, मोज़ाम्बिक, ज़िम्बाब्वे, जाम्बिया), सेशेल्स, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, बरमूडा और ब्रुनेई के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।

       रेनो ने हाल ही में MY22 एडिशन को बाजार में उतारकर रेनो काइगर के मूल्य प्रस्ताव को और बेहतर बनाया है। रेनो काइगर इंजन के दो विकल्पों, यानी MT एवं EASY-R AMT ट्रांसमिशन में 1.0L एनर्जी इंजन तथा MT एवं X-TRONIC CVT ट्रांसमिशन में 1.0L टर्बो इंजन के साथ उपलब्ध है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में 3 दिन में करीब 50 लोगों को कुत्तों ने काटा , शहर में आवारा कुत्तों की दहशत

Aman Samachar

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar

भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का आज से टीकाकरण शुरू – डा कारभारी खरात 

Aman Samachar

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

Aman Samachar

मनपा ने कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन को दी प्राथमिकता 

Aman Samachar

  एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने लॉन्‍च किया डिजिगोल्‍ड – ग्राहकों के लिये सोने में निवेश करने का डिजिटल प्‍लेटफॉर्म

Aman Samachar
error: Content is protected !!