Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल में जश्ने आजादी के अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

ठाणे ( यूनिस खान ) जश्ने आजादी के अवसर पर रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक,रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमताओं को उजागर करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रातः 8 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
           वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी एवं असिस्टेंट हेडमास्टर मुखलिस मदू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश के प्रति अपने प्रेम एवं निष्ठा का भाव प्रकट किया। ध्वजारोहण समारोह के बाद विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेकेंडरी स्कूल के 70 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से कागज पर प्रस्तुत किया।
        इसी क्रम में जूनियर कॉलेज के 60 विद्यार्थियों के बीच “निबंध लेखन प्रतियोगिता ‘स्वतंत्रता के बाद भारत की विकास यात्रा’ विषय पर आयोजित की गई,जिसमें विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में स्वतंत्रता के बाद भारत की शिक्षा,विज्ञान, उद्योग,कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही उन्होंने देश के उज्ज्वल, विकसित एवं समृद्ध भविष्य के संबंध में अपने विचारों, अपेक्षाओं एवं आशाओं को भी व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता,आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता तथा राष्ट्रीय चेतना का विकास करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ देश के इतिहास,विकास और भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने इनाली फाउंडेशन के लिए कस्टमाइज्ड वैन ‘लिंब्स ऑन व्हील्स’ शुरू

Aman Samachar

32 वर्षो बाद शुरू ऐतिहासिक बीजे हाई स्कूल का दौरा कर विधायक ने लिया जायजा 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया 21 से 30 सितंबर, 2022 तक पूरे देश में सर्विस कैम्‍प का आयोजन करेगी 

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर में छोटे बच्चों के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा सिर्फ़ 30 मिनट में बहुत ही आसानी से गृह और कार ऋण की मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!