Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

विद्यापीठ कायदा में परिवर्तन को लेकर एबीवीपी भिवंडी शाखा ने किया विरोध प्रदर्शन 

 भिवंडी [ युनिस खान ] महाविकास आघाडी सरकार द्वारा विधानसभा में मंजूर विद्यापीठ सुधार बिल को पूरी तरह अनुचित बताते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की भिवंडी शाखा ने विरोध किया है। वर्षों पुराने नियम में बदलाव से विद्यापीठ की मर्यादा को नुकसान होगा।
               राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर उक्त गंभीर आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिवंडी शाखा ने बीएनएन कॉलेज गेट के समक्ष आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया।  इस मौके पर कोंकण प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रणय वंडेकर, भिवंडी महानगर सहमंत्री आनंद झा, तनिष तिप्पनवार, चेतन वाघ, आलोक झा, अभिलाष झा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। महाविकास आघाडी सरकार द्वारा विद्यापीठ के वर्षों से चल रहे नियम कायदों को परिवर्तित किए जाने की मंजूरी विधानसभा अधिवेशन के दौरान दी है। विपक्ष का आरोप है कि वर्षों से चले आ रहे नियम कायदों के परिवर्तन से विद्यापीठ की मर्यादा का हनन होगा और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उक्त मुद्दे को लेकर भिवंडी में भी बीएनएन कॉलेज महाविद्यालय के समक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविकास आघाडी सरकार की नीतियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंजूर किए गए नियम कायदे को वापस लेने की मांग की। उक्त मौके पर भारी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

74 लाख रूपये की एक्सपायरी रासायनिक कीटकनाशक दवा जब्त

Aman Samachar

स्कूलों में बच्चों को रक्षा शिक्षा देने की आवश्यकता – ब्रिगेडियर ( से नि ) सुधीर सावंत

Aman Samachar

कांग्रेस ने गरीब स्टूडेंट्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया; पेड़ लगाने के साथ मेडिकल मदद रूम के लोगो का अनावरण

Aman Samachar

कामगारों के न्याय के लिए कांग्रेस हमेशा मजबूती से खडी रहेगी – नाना पटोले

Aman Samachar

महासभा में बोलने से रोकने के खिलाफ दो नगर सेविकाओं ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी राज्यों के 75 से ज़्यादा शहरों के 4,000 से अधिक छात्र लाभान्वित

Aman Samachar
error: Content is protected !!