Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

  श्याम स्टील ने लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह के साथ लॉन्च किया अपना नया डिजिटल कैम्पेन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्राइमरी टीएमटी सरिया (बार्स) के सबसे बड़े उत्‍पादकों और मैन्यूफैक्चरर्स में से एक, श्याम स्टील ने अपना नया डिजिटल कैम्पेन शुरू किया है। इस कैम्पेन में ओलंपिक पदक विजेता, लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह नजर आ रहे हैं। इस कैम्पेन का लक्ष्य भवन निर्माताओं को श्याम स्टील अपना घर ऐप द्वारा दिए जाने वाले संपूर्ण समाधान के बारे में जागरूक करना है। साथ ही यह ब्रांड मैसेज देना है कि मजबूती और लचीलेपन का सही संतुलन मजबूत नींव के जरिये पाया जा सकता है बिल्‍कुल श्याम स्टील फ्लेक्सी स्ट्रॉन्ग टीएमटी सरिया की तरह। इस डिजिटल फिल्म कैम्पेन को क्रीक क्रिएटिव्स द्वारा तैयार किया गया है और इसे सोशल और डिजिटल माध्यमों पर काफी ज्यादा प्रचारित किया जाएगा।

          किसी के भी दमदार व्यक्तित्व की पहचान उसकी मजबूती और लचीलेपन से होती है, जोकि श्याम स्टील का एक प्रमुख ब्रांड मैसेज भी है। इस डिजिटल फिल्म में इस बात पर जोर देते हुए दिखाया गया है कि किसी के भी सपने को पूरा होने के लिये मजबूती और लचीलेपन के सही संतुलन की जरूरत होती है, जैसे श्याम स्टीम फ्लेक्सी-स्ट्रॉन्ग टीएमटी सरिया। श्याम स्टील अपना घर ऐप, ‘नींव से प्रवेश तक’ का एकमात्र ठिकाना है। यह ग्राहकों के लिये एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप है जोकि व्यक्तिगत रूप से घर तैयार करने वालों को एक संपूर्ण समाधान प्रदान कर रहा है। जब सबके लिये भवन निर्माण की जरूरतों को पूरा करने की बात आती है तो इसका टैगलाइन ‘नींव से प्रवेश तक’, अपने आप ही सब कह जाता है। इस कैम्पेन के माध्यम से श्याम स्टील ने सभी भवन निर्माण गतिविधियों के लिये एक्‍सपर्ट गाइड प्रदान करने में इस ऐप के सार को बताने का प्रयास किया है।  

         इस डिजिटल फिल्म में लोवलिना को एक छोटी लड़की के साथ खेलते हुए और बच्चे के लिए खिलौनों को हाथ मारकर गिराते हुए दिखाया गया है। एक बार जब वह एक खड़े खिलौने को गिरा देती है, तो वो छोटी लड़की लोवलिना से एक खिलौने को फिर से गिराने के लिए कहती है, जो वापस उछलकर खड़ा हो जाता है। छोटी लड़की इस बात को लेकर उत्सुक है कि खिलौना वापस उछलकर क्यों खड़ा हो जाता है। तब लोवलिना उसे सिखाती है कि जब ताकत को लचीलेपन के साथ जोड़ा जाता है, तो कोई भी किसी भी तरह के नॉकआउट से वापस उछल सकता है, इसी तरह जब श्याम स्टील फ्लेक्सी-मजबूत टीएमटी सरिया के साथ घर बनाए जाते हैं, तो घर किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रहते हैं। मनप्रीत वाली डिजिटल फिल्म में दृढ़ता, ताकत और इच्छाशक्ति से होकर गुजरे उस सफर को दिखाया गया है, जोकि श्याम स्टील की ब्रांड की फिलोसफी को दर्शाता है। जीतने का सपना मजबूती और लचीलेपन के सही संतुलन के जरिए हासिल किया जा सकता है, बिल्‍कुल श्याम स्टील फ्लेक्सी स्ट्रॉन्ग टीएमटी सरिया की तरह।

           श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर, ललित बेरीवाला ने कैम्पेन के लॉन्च के मौके पर कहा, “टिकाऊपन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, जोकि मजबूती के साथ लचीलेपन पर निर्भर करती है। यह कैम्पेन, लोवलिना और मनप्रीत की हर मुश्किल से लड़कर और अपने सपनों को पूरा करने की दृढ़ता और इच्छाशक्ति के साथ ब्रांड की सोच को दर्शाता है। यह कैम्पेन हमें अपना घर ऐप और इसके फायदों के बारे में ग्राहकों को जागरूक करने में भी हमारी मदद करेगा। एक ओलंपियन और शीर्ष एथलीट के रूप में लोवलिना और मनप्रीत की सफलता सभी उम्र के दर्शकों को प्रेरित करती है, जिससे ब्रांड को राष्ट्रीय बाजार में अपने लक्षित दर्शकों के साथ एक मजबूत संबंध बनाने में मदद मिलती है।” 

        क्रीक क्रिएटिव्स की सुदीप्ता चटर्जी कहती हैं, “श्याम स्टील की टीम के साथ काम करने का अनुभव कमाल का था। यह कैम्पेन मजबूती और लचीलेपन के प्रदर्शन पर केंद्रित था, जिसे श्याम स्टील पिछले 69 सालों से दिखा रहा है। प्रोडक्‍शन हाउस के तौर पर श्याम स्टील के साथ जुड़ना और लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह जैसे भारतीय खेल के नामचीन सितारों के साथ डिजिटल कैम्पेन बनाना वाकई खुशी की बात है।”

संबंधित पोस्ट

फिल्म निर्माता दीपक भोजपुरिया को मिला ग्रीन सिनेमा सम्मान

Aman Samachar

स्वतंत्रता सेनानी राघोजी भांगरे 216 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया

Aman Samachar

आज से राशन व खाद्य पदार्थ जीवन आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी

Aman Samachar

बिजली सब्सिडी बहाली की घोषणा से पावरलूम उद्योग मालिकों में खुशी  

Aman Samachar

नए वोटर रजिस्ट्रेशन में तेज़ी लाने के लिए खास कोशिशें करें – रूबल अग्रवाल

Aman Samachar

25 साल में पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए तैयार दादोजी कोंडदेव स्टेडियम – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!