Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विद्यार्थियों ने वाहन चालकों के मध्य जनजागृति कर मनाया रक्षाबंधन

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पद्मानगर स्थित विवेकानंद इंग्लिश हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन का त्यौहार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर एवम  दुपहिया,चार  वाहन चालकों के मध्य ट्रैफिक नियमों की जन जागृति कर हेलमेट, सीट बेल्ट आदि सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन करते हुए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया.
गौरतलब हो कि पद्मानगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया.शारदा शिक्षण संस्था अध्यक्ष महेश कोंडा,संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा गाजेंगी,डाक्टर सत्यम, सुधाकर, मंचीकटला, बलराम सर,शिक्षक पंकज सर एवं ट्रैफिक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र मायने सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के साथ मिलकर सर्वप्रथम जकात नाका स्थित ट्रैफिक कार्यालय में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को राखी बांधी. छात्राओं की टीम ने मार्ग से गुजर रहे तमाम वाहन चालकों को रोककर राखी बांधी एवं वाहन चालकों को जीवन सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने का मार्गदर्शन किया. रक्षाबंधन त्योहार पर शिक्षण संस्था प्रमुखों एवम विद्यार्थियों की अनोखी मुहिम को देखकर वाहन चालक खुशी दिखाई पड़े. वाहन चालकों ने रक्षाबंधन की सौगात के तौर पर ट्रैफिक नियमों का पालन किए जाने का भरोसा दिया.

संबंधित पोस्ट

सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी ने एमएलसी माधवी नाइक को किया सम्मानित 

Aman Samachar

एक सप्ताह में पानी समस्या हल नहीं होने पर हंडा मोर्चा निकालने की चेतावनी 

Aman Samachar

शिवा म्यूजिक सभी क्षेत्रीय भाषाओं सहित बॉलीवुड में भी करेगा विस्तार

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों व क्षेत्र की जनता का मिल रहा भारी स्नेह – सांसद रामभुआल निषाद

Aman Samachar

पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द ,आगे म्हाडा परीक्षा की जिम्मेदारी खुद लेगी – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!