Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 जय परशुराम सेना ने के पी मिश्रा को ठाणे शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] गोपाष्टमी के  अवसर पर जय परशुराम सेना के संस्थापक व भाजपा राष्ट्रीय परिषद् के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने विस्तार करते हुए के पी मिश्रा को सेना का ठाणे शहर  अध्यक्ष नियुक्त किया है .उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान और संगठन के विस्तार की शुरुआत करते हुए कहा भगवान परशुराम के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य लोगों की सहभागिता से जारी रहेगा .
          ठाणे के मनोरमा नगर श्री सिद्धेश्वर विश्वनाथ मंदिर में गौमाता पूजन कर स्थानीय विधायक संजय केलकर के हाथो नियुक्ति पत्र दिया गया .इस अवसर पर विधायक केलकर ने  ओमप्रकाश शर्मा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हम दोनों ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में समाजसेवा किया है .आज वे जय परशुराम सेना के माध्यम से भगवान परशुराम और हिन्दू धर्मं का विचार लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है .ठाणे में राम सेना भी है और परशुराम सेना भी कार्य कर रही है .
       ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सेना के माध्यम से गौमाता की सेवा के साथ सर्व समाज के शोषित , पीड़ित लोगों की मदद करने और अन्याय ,अत्याचार के खिलाफ कार्य करेंगे .उन्होंने सदस्यता अभियान की सफलता और विस्तार के लिए श्रीकृष्ण नगरी मथुरा वृन्दावन में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा किया .इसके साथ ही उन्होंने वहां के सभी धार्मिक स्थलों की पूजा अर्चना किया है .
       ओमप्रकाश शर्मा ने भगवान्  परशुराम के बारे में लोगों में जनजागरण के लिए बहुत पहले हिन्दी के साथ कई अन्य भाषाओँ में तीन पुस्तक प्रकाशित किया है . जय परशुराम सेना के महासचिव अवनीश पांडेय के अग्रणी भूमिका निभाते हुए आगे बढाने का संकल्प लिया .कार्यक्रम में रामानुज पांडेय , महावीर पैन्यूली , श्रीकांत दुबे , सुरेन्द्र मिश्रा ,गणेश उनियाल ,सुमित जोशी ,सुधांशु मिश्रा ,शैलेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

मुंबई ,ठाणे के 7 स्थानों में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए

Aman Samachar

ठाणे शहर को जल्द मिलेगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी – महापौर

Aman Samachar

अधिकारियों की मिलीभगत से ठाणे में ज़मीन हड़पने वाला गैंग सक्रिय

Aman Samachar

झाड़ियों में खोये शहीद उद्यान को श्रमदान कर विधायक केलकर ने किया स्वच्छ 

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लिया चार भोजपुरी फिल्मों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स

Aman Samachar

नई दिल्ली में 2023 मेघालय पाइनएपल फेस्टिवल का हुआ भव्य शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!