Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टोरेंट की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] टोरेंट पावर कंपनी बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है बावजूद बिजली चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं.टोरेंट कंपनी के एक्जीक्यूटिव नीरज किशोर राव औतकर ने‌ शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि सुराई गांव निवासी तानाजी सुदाम पाटिल ने सारंग रोड़ पर स्थित मकान नंबर 72/अ में बिजली मीटर के इनकमिंग टर्मिनल में अवैध रूप से कनेक्शन कर 1 वर्ष में  2 लाख 40 हजार 900 रूपये कीमत की बिजली चोरी किया. इसी तरह पिराणी पाडा के अख्तारी अपार्टमेंट निवासी मुस्तकीम शहाबुद्दीन अंसारी ने 1 लाख 87 हजार 113 रूपये कीमत की बिजली चोरी किया है.पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजमाली कर रहे हैं.टोरेंट पावर कंपनी नें बिजली चोरों पर सख्ती किए जाने के संकेत दिए हैं.

 

संबंधित पोस्ट

रईस हाईस्कूल में शब्दकोश से शब्दों के अर्थ खोजने की व्यावहारिक गतिविधि का आयोजन

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

Aman Samachar

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए सांसद डॉ शिंदे की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रशंसा 

Aman Samachar

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!