Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डोलखांब विभाग के शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भिवंडी [ युनिस खान ]  डोलखांव विभाग में शिवसेना , राष्ट्रवादी व कांग्रेस  के दर्जनों पदाधिकारियों के भाजपा में प्रवेश करने से राज्य की आघाडी सरकार में शामिल तीनों दलों को झटका लगा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय पंचायत राज राज्यमत्री कपिल पाटिल द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के चलते ग्रामीण इलाके में भाजपा के प्रति लोगों झुकाव बढ़ने लगा है। इस प्रकार के वक्तव्य भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा है।
               कुणबी राजा सामाजिक संघटना के अध्यक्ष शिवाजी भेरे, रतन शिंदे ,अभिजीत भोईर, शिवसेना के डोलखांब विभाग प्रमुख शिवसैनिक नरेश गोडांबे, राहुल सांबरे, संकेत चौधरी, अरुण चौधरी, योगेश भेरे, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस के कार्यकर्ता कमलाकर शिंदे, संतोष वाघ आदि शिवसेना व राष्ट्रवादी तथा कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। इस अवसर पर भाजपा के शहापूर तालुकाध्यक्ष भास्कर जाधव ,जिल्हा परिषद सदस्य सुभाष घरत, अशोक इरनक, काशिनाथ भाकरे, सचिव राम माली, तुकाराम भाकरे, रंजना उघडा, सतीश सापले, वसंत रसाल, शरद उमवणे, सुरेश शिंदे, कमलाकर घरत, अतुल भोईर, प्रेमकुमार बोटकोंडले, गुरुनाथ भोईर, प्रमोद बसवंत, प्रभाकर रांजणे आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ओडिसी को अपनी इलेक्ट्रिक मोटर बाइक वैडर के लिये आईसीएटी प्रमाणन मिला

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्लोबल बैंकिंग एवं फ़ाइनेंस अवार्ड्स, 2023 से सम्मानित

Aman Samachar

लुइस फिलिप की ‘फैशन क्राफ्ट लिमिटेड’ को’ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

  कौशाम्बी, गाजियाबाद में SIDBI की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

Aman Samachar

मौलाना हकीम अजमल खान अस्पताल में होगा उच्च-गुणवत्तापूर्ण उपचार 

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!