Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाणे श्रीदत्त मंदिर में हुई रामकथा 

ठाणे [ युनिस खान ] अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज ठाणे के विट्ठल सयन्ना श्रीदत्त मंदिर में जय परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कथा वाचक नाना जेंडे ने उपस्थित जनसमुदाय , रामभक्तों को भक्ति भावना से ओतप्रोत कर दिया।

        इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की कारसेवा के लिए किए योगदान की सराहना की। श्रीराम जन्मभूमि के लिए राम , जानकी , हनुमान की झांकी निकालकर जनजागरण करने का कार्य किया। कथा वाचक जेंडे ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा वर्ष 1990 में कारसेवकों का पहला जत्था लेकर अयोध्या जाते समय उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें 23 दिनों तक जेल में रखने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
इसके के बाद दूसरी बार पुनः 1992 में कारसेवा के लिए 5 दिसंबर की रात फैजाबाद पहुंचे। फैजाबाद से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे , जहा बड़ी संख्या में एकत्र कारसेवकों के समूह में शामिल होकर कारसेवा किया। आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से रामभक्तों को भव्य मन्दिर में दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। यह कार्य कारसेवकों के परिश्रम और त्याग के परिणाम स्वरूप हुआ है।

    भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य शर्मा ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं था कि मेरे जीवन में राममंदिर का सपना साकार होगा। लेकिन लाखो कारसेवकों और रामभक्तों अथक परिश्रम और प्रार्थना के चलते सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थान में राममंदिर का का सपना साकार हुआ है। आज पूरे देश में रामभक्तों में ख़ुशी की लहर है। रामकथा के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर , पूर्व उप महापौर सुभाष काले , समाज सेवक नानजी भाई ठक्कर, बालमुकुन्द मिश्रा , ओ जी जोशी , आनंद शर्मा ,भाजपा उद्योग आघाडी की महिला प्रदेश अध्यक्ष सेजल कदम , सुमन शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

संबंधित पोस्ट

अ.भा. कोली समाज महाराष्ट्र के अध्यक्ष पद पर केदार लखेपुरिया की नियुक्ति

Aman Samachar

भगवान परशुराम यात्रा का ठाणे में शुक्रवार को होगा भव्य स्वागत

Aman Samachar

किसान आन्दोलन का समर्थन करने के लिए संघर्ष समिति ने नव वर्ष पर ली शपथ 

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar

स्वच्छता , स्वास्थ्य व शिक्षा पर केन्द्रित कर मनपा का 4370 करोड़ रूपये का बजट पेश 

Aman Samachar

भारत के पास राफेल लड़ाकू विमान आने से डरा पाकिस्‍तान, दुनिया से लगाई ये गुहार

Admin
error: Content is protected !!