Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

आधे घंटे में फुल चार्ज होने वाला Oppo reno 4 pro आज भारत में होगा लॉन्च, इस फोन से होगी टक्कर

नई दिल्ली: Oppo का प्रीमियम स्मार्टफोन Reno 4 Pro भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है. यह कंपनी का अब तक सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बताया जा रहा है. कंपनी इस फोन को खास ऑनलाइन AR पावर्ड इवेंट में लॉन्च करेगी. ये फोन जून में चीन में लॉन्च किया गया है. हालांकि भारत में लॉन्च हो रहे इस फोन के फीचर चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रीनो 4 प्रो से थोड़े अलग हैं. इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो, AI कलर पोर्ट्रेट, 960fps AI स्लो मोशन, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगा. आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी और जानकारी.

90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

नए Oppo Reno 4 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. इसमें खास 3D बॉर्डरलेस सेंस स्क्रीन की सुविधा मिलेगी.इन फीचर्स की मदद से यूजर्स का व्यूइंग एक्सपीरियंस और गेमिंग का मज़ा बेहतर होगा. वैसे आजकल स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले काफी पॉपुलर हो रहा है.

फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो, AI कलर पोर्ट्रेट, 960fps AI स्लो मोशन, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगा. इतना ही नहीं यह रात में भी अच्छे रिजल्ट देने में मदद करेगा. इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है जो कि पंचहोल स्टाइल में होगा. खास बात यह है कि यह फ़ोन 65 वॉट SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आएगा, इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो महज 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी.

यह फोन खास सुपर पावर सेविंग मोड और सुपर नाइट टाइम स्टैंडबाई मोड जैसे फीचर्स से भी लैस होगा. अगर इस फोन में 2 फीसदी बैटरी भी बची है तो सुपर पावर सेविंग मोड की मदद से फ़ोन को 8 घंटे तक स्टैंडबाई में रखा जा सकता है. ये फोन महज 30 से 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा.

संबंधित पोस्ट

विधानसभा सत्र की मंज़ूरी मिलने के बाद अब अपने MLAs को दूसरे शहर में शिफ्ट कर सकते हैं CM गहलोत

Admin

Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

Admin

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

Admin

समाजवादी नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

Aman Samachar

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

मुरबाड व शहापुर की नगरपंचायत व ग्रामपंचायत चुनाव की मतगणना 19 जनवरी तक निषेधाज्ञा

Aman Samachar
error: Content is protected !!