Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए प्रतिदिन राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] लाखो लोग प्रतिदिन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन करने अयोध्या जा रहे है। रामभक्तों की सुविधा को लेकर मुंबई से अयोध्या के लिए राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग जय परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से की गयी है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गयी है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी है।
       ठाणे के वुडलैंड होटल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रतिदिन मुंबई और अयोध्या के बीच राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को लेकर पत्र दिया जा चुका है जबकि भगवन परशुराम जयंती अक्षय तृतीया का सार्वजनिक अवकाश की मांग पहले से की जा रही है। अब कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय के बाद इन मांगों के लिए प्रयास तेज किया जायेगा। इस दौरान समाजसेवी व साहित्य प्रेमी एड बी एल शर्मा की स्मृति में एड दरम्यान सिंह बिष्ट , पवनकुमार शर्मा व मनोजकुमार शर्मा की सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंगतुराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बैठक में पूर्व महापौर सुभाष काले , आचार्य सुभाष शर्मा, शरद पुरोहित , डा सुशील इंदोरिया , आचार्य अवनीश पांडेय , के पी मिश्रा , महावीर पैन्यूली , आनंद शर्मा , जनार्दन शर्मा , सुमन शर्मा समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश और एड बी एल शर्मा द्वारा शुरू किया कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar

कमिंस इंडिया ने ‘डायवर्सिटी एंड इन्क्लूज़न पार्टनर’ व  ‘आउटस्टैंडिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट इवेंट’ अवॉर्ड्स जीते

Aman Samachar

दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों के घरों तक पहुंचाएं पानी – आदित्य ठाकरे 

Aman Samachar

एसर ने बैक्‍टीरिया से मुक्‍त स्‍वस्‍थ वातावरण के लिए लॉन्‍च किया ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र  

Aman Samachar

अयोध्या के धन्नीपुर की आल इंडिया राब्ता मस्जिद बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हाफिज अब्दुल रब मदनी 

Aman Samachar

सब्जी लेने जा रही महिला से 29 हजार के गहनों की ठगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!