Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्रैंड सेंट्रल पार्क युवाओं और बूढ़ों के लिए आनंददायक साबित होगा – एकनाथ शिंदे 

मुख्यमंत्री ने पार्क का नाम ‘नमो द ग्रैंड सेंट्रल पार्क’ रखने की घोषणा की 

ठाणे [ इमरान खान ] अन्तराष्ट्रीय स्तर  सेंट्रल पार्क की संकल्पना पहली बार ठाणे में साकार हुई है। जिसका लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह पार्क युवाओं और बुजुर्गों के लिए आनंददायक साबित होगा। उन्होंने उद्घाटन करते समय मनपा और कल्पतरु समूह द्वारा विकसित पार्क का नमों ग्रैंड सेंट्रल पार्क नाम देने की घोषणा की है।

      विधायक संजय केलकर ने विश्व में देश का मान बढ़ाने वाले इस पार्क को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम देने का सुझाव दिया। जिस पर मुख्यमंत्री शिंदे ने इस पार्क को ‘नमो द ग्रैंड सेंट्रल पार्क’ के नाम से जाना जाएगा, ऐसी घोषणा उद्घाटन समारोह में की है। स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, विधायक संजय केलकर, विधायक प्रताप सरनाईक, पूर्व विधायक रवींद्र फाटक, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, एच एस पाटिल, मीनाक्षी शिंदे, पूर्व नगर सेवक संजय भोईर, उषा भोईर, भूषण भोईर, सिद्धार्थ ओवलेकर, मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, जिलाधिकारी  अशोक शिनगारे, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त उमेश बिरारी, उपायुक्त मिताली संचेती, कल्पतरु डेवलपर्स के मोफतराज मुनोत आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे पार्क का निरीक्षण किया।   इसकी अवधारणा के आधार पर विभिन्न पार्कों, खिलौनों और स्थानों का निरीक्षण किया गया।  क्यूआर कोड को स्कैन कर पेड़ के बारे में भी जानकारी ली गई।

         उन्होंने कहा कि यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क है। इसके निर्माण में गुणवत्ता से कहीं भी समझौता नहीं किया गया है , इस पार्क में लगभग 3500 पेड़ हैं। साथ ही इसका प्रबंधन भी सुव्यवस्थित ढंग से किया जाना चाहिए। इंजेनियस डेवलपर्स ने इसे टीडीआर के जरिए बनाया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि यह पार्क मनपा के पैसे खर्च किये बिना बनाया गया है।मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को निर्देश दिया कि ठाणे में इस सेंट्रल पार्क के बाद एक स्नो पार्क विकसित किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्नो पार्क ठाणे के लोगों के लिए एक मेजवानी होगी। मुंबई की तरह ठाणे में भी व्यापक स्वच्छता अभियान चल रहा है। अब इसमें आंतरिक सड़कों को भी शामिल किया जाना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मलबे, मिट्टी को पूरी तरह हटा दिया जाए और सफाई की जाए ताकि ठाणे में कहीं भी कोई कचरा न मिले।

      पार्क मंगलवार से रविवार तक पर्यटकों के प्रवेश के लिए सुबह 6 से 11 बजे , शाम 4 से 9 बजे तक खुला रहेगा। जबकि मंगलवार को बंद रहेगा। 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। वरिष्ठ नागरिकों के 10 रूपये शुल्क , अन्य को मंगलवार से शुक्रवार तक 20 रूपये , शनिवार , रविवार व सार्वजनिक अवकास के दिनों में 30 रूपये , एव सायकल के प्रवेश का 20 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

वर्तकनगर के श्री साईबाबा मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह शुरू , उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 

Aman Samachar

 राज्य सरकार को सीधा किये बिना छोड़ूंगा नहीँ – देवेंद्र फडणवीस 

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

SAI इंटरनेशनल स्कूल फिर से भारत में नंबर 1 स्कूल के रूप में चुना गया 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में जेनरिक मेडिकल स्टोर शुरू करने का प्रस्ताव 

Aman Samachar

सूरज सम्राट अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति पर,फरवरी 2022 में होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!