Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

लक्ज़री टावर निर्माण के लिए शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट, इंडियाबुल्स फाइनेंस और पीएजी ने मिलाया हाथ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई के दक्षिणी इलाके में जल्द ही शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट (SPRE) के मार्गदर्शन में भारत की सबसे ऊँची एवं अत्याधुनिक सुविधाओं वाली गगनचुंबी इमारत, मिनर्वा में ‘वैंटेज सीरीज़’ रेजिडेंस को लॉन्च किया जाएगा। इस गगनचुंबी इमारत में बिक्री के योग्य कुल स्थान 11.6 लाख वर्गफुट है, और इसमें बाकी बचे हुए आवासों की बिक्री से 1500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होने उम्मीद है। लोखंडवाला कटारिया कंस्ट्रक्शन ने SPRE को प्रोजेक्ट मार्केटिंग कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त किया है। यह परियोजना लक्ज़री के मामले में सबसे शानदार है, जिसमें इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड तथा एपीएसी-केंद्रित निवेश की एक प्रमुख कंपनी, पीएजी की ओर से पैसा लगाया गया है।.

       91मंजिलों वाली 300 मीटर से अधिक ऊँची इस इमारत से बेहद खूबसूरत महालक्ष्मी रेसकोर्स और अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है।इस इमारत की 54वीं मंजिल से शुरू होने वाली वैंटेज सीरीज़ में 4 बीएचके अपार्टमेंट शामिल हैं, जिसे मशहूर आर्किटेक्ट हफ़ीज़ कॉन्ट्रैक्टर ने डिजाइन किया है। यह गगनचुंबी इमारत लक्ज़री को अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार है, जिसमें प्राइवेट सनडेक, बड़े आकार के लिविंग रूम और आलीशान बेडरूम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

       इस बेहद आलीशान परियोजना में 372 अपार्टमेंट तैयार किए गए हैं मिनर्वा के आसपास का पूरा इलाका बेहद समृद्ध है, तथा इस इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के साथ-साथ ऐसी सेवाएँ भी उपलब्ध हैं, जो घर के मालिकों की तंदुरुस्ती, मनोरंजन और कारोबार संबंधी जरूरतों को पूरा करती हैं। यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण जगह, यानी महालक्ष्मी में स्थित है, जो व्यापार केंद्रों, अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों एवं कॉलेजों, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, मॉल, क्लब और मल्टीप्लेक्स के करीब है।

संबंधित पोस्ट

समाजसेवी बीरेंद्र पाठक का अभिनंदन समारोह

Aman Samachar

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शहर में धुंआ व दवाओं का छिड़काव

Aman Samachar

निजीकरण के खिलाफ 72 घंटे के अनिश्चित कालीन हड़ताल की विद्युत कर्मचारी संगठनों ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

आवास परिजनाओं में आगामी 25 वषों की आवश्यताओं को ध्यान में रखकर काम करे – अजीत पवार 

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

अमृता अस्पताल ने आईआईटी-बॉम्बे इनक्यूबेटेड ‘इम्यूनोएक्ट’ के साथ किया सहयोग

Aman Samachar
error: Content is protected !!