Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

मुंबई ( युनिस खान ) राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को मुंबई के नगर दिवाणी एवं सत्र न्यायालय, मुख्य न्याय दंडाधिकारी न्यायालय, सहकारी अपीलीय न्यायालय, डीआरटी कुलाबा और मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण में किया गया था। इस लोक अदालत के लिए कुल 75 पैनल गठित किए गए थे। इस दौरान 9,022 लंबित मामले और 4,274 पूर्व दाखिल (प्री-लिटिगेशन) मामले—कुल 13,296 मामले—आपसी समझौते के आधार पर निपटाए गए। इन मामलों की कुल राशि ₹704 करोड़ रुपये रही।

          राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ नगर दिवाणी एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल सुब्रमण्यम, मुंबई वकील संघ के सचिव एडवोकेट आसिफ नकवी, पक्षकारों और विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वृक्ष को जल अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के कई छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा हाल ही में प्रकाशित मराठी गीत के साथ हुआ।

इसके अलावा, मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 5 मई से 9 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत, मुख्य न्याय दंडाधिकारी एम.आर.ए. शेख के मार्गदर्शन में मुंबई के सभी न्याय दंडाधिकारी न्यायालयों में कुल 4,206 लंबित मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत की सफ

संबंधित पोस्ट

ठाणे टीम वागड़ संस्था के रक्तदान शिबिर में लोगों का मिला समर्थन 

Aman Samachar

भिवंडी में 15 दिन बढ़ाई गई अभय योजना ,  बकायेदारों से टैक्स भरने की अपील

Aman Samachar

शिरोले ग्राम पंचायत की उपसरपंच पद पर चित्रा मते निर्विरोध निर्वाचित

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा के धार्मिक स्थलों में नगर सेवक पठान ने सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया

Aman Samachar

झोपड़पट्टी मुक्त ठाणे योजना को गति देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

कोयला भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से 3 अबोध बालिकाओं की मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!