Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एसएससी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल का परिणाम 99.3 प्रतिशत

ठाणे ( युनिस खान ) एसएससी बोर्ड द्वारा 13 मई 2025 को ऑनलाइन घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी का कुल परीक्षा परिणाम 99.03% रहा। इस वर्ष मार्च 2025 में स्कूल द्वारा एसएससी बोर्ड परीक्षा में कुल 207 छात्र सम्लित हुए। जिसमें 205 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष 3 विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लाने में सफल रहे।
       10वीं अ कक्षा के छात्र दानिश मुहम्मद हनीफ ने 93.60% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10वीं अ के ही छात्र अंसारी जफर इरशाद 92.40% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, 10वीं अ के ही छात्र सिद्दीकी मुहम्मद ज़यान 90.40% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे,खान हसन इमरान 89% अंकों के साथ चौथे स्थान,खान अबुज़र इरफ़ान और मोमिन मुहम्मद सईम 86.80% अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे अंसारी अम्मार रिज़वान 84.80% अंकों के साथ छठे स्थान पर, इदरीसी मुहम्मद यावर बरकाती गुलाम और अंसारी अब्दुल मजीद मंसूर 84.40% अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे, सैयद अशरफ इरफ़ान 83.60% अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे ,अंसारी मोहम्मद कैफ  अली हसन 82.80% अंक के साथ नवें पर और खान हंजला शादाब 82.40% अंक के साथ दसवें स्थान पर रहे।
        इसके अलावा छात्रों ने विभिन्न विषयों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं।छात्रों के इस सराहनीय प्रदर्शन पर के एम ई सोसायटी के अध्यक्ष अलमाज फकीह,सचिव दानयाल काजी, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे, रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के चेयरमैन  यासर तातली, प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, सहायक मुख्यध्यापक  मुखलिस मदू, उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, पर्यवेक्षक, सब्तैन कशेलकर, असरार पठान, वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी और सभी स्टाफ ने सफल छात्रों को बधाई दी।और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित पोस्ट

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद लॉन्च किए 

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर भाजपा ने आयोजित की विविध निबंध प्रतियोगिता 

Aman Samachar

कोविड 19 टीकाकरण के लिए सिविल अस्पताल व रोजा गार्डनिया में ड्राय रन आज 

Aman Samachar

30 वर्ष पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल आडिट करके 31 दिसंबर तक प्रमाणपत्र पेश करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

सिडको एक्जिबिजन कोविड अस्पताल का दौरान कर तैयरियों की सांसद ने की सराहना 

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!