Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मान्धाता ब्लाक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी का औचक दौरा

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता ब्लाक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ने आज अलग-अलग ग्राम सभा का दौरा कर ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। ग्राम सभा में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
     प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गौतम ने वीरम पुर, बालापुर, धनीपुर, पितई पुर और तरौल और सुमेरपुर ग्राम सभा का औचक निरीक्षण किया, वीरम पुर सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर मौजूद मिली। सामुदायिक शौचालय उपयोग में लाया जा रहा है और साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी है। औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने वीरम पुर, धनी पुर और बलापुर का आर सी सेंटर गुणवत्ता युक्त स्थापित पाया गया। सचिव को निर्देशित किया गया की ई रिक्शा कचरा गाड़ी के जरिए डोर टू डोर कचरा जमा कर आर सी सेंटर लाकर संयंत्र को क्रियाशील स्तिथि में रखना सुनिश्चित करें।                                  बलापुर आर सी सेंटर अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया और गेट टूटा पाया गया। सचिव राकेश सरोज को पुनः मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत श्रम परक संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। ग्राम सभा पितई पुर स्थित बड़ी नहर से संतोष के घर बार्डर तक नाली की खुदाई और सफाई कार्य में 42 मजदूर काम करते पाए गए। गर्मी के कारण सेक्रेटरी को छांछ और शुद्ध पेयजल और मेडिकल किट्स कार्यस्थल पर रखने के लिए निर्देशित किया गया। पितई पुर में कार्यस्थल पर महिला मेठ उपस्थित रही।
       ग्राम सभा सुमेरपुर में राम खेलावन के घर से तरौल बार्डर तक नाला खुदाई कार्य में 29 मजदूर काम करते हुए पाए गए। गर्मी को देखते हुए कार्यस्थल पर छांछ शुद्ध पेयजल और मेडिकल किट्स कार्यस्थल पर रखने के लिए निर्देशित किया गया। महिला मेठ सुमेरपुर कार्यस्थल पर उपस्थित पाई गयी। प्रभारी खंड विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा है। गुणवत्ता युक्त विकास कार्य को लेकर प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम के कार्य की सराहना हो रही है।

संबंधित पोस्ट

ग्रीनसेल मोबिलिटी ने देवेंद्र चावला को अपना सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

दिवा में पानी की किल्लत को लेकर भाजपा के आन्दोलन के बाद मनपा ने समस्या सुलझाने का किया वादा 

Aman Samachar

 भजन संध्या अनूप जलोटा ने भजन व गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम ने हिंदू अध्ययन पर 1-वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की घोषणा की

Aman Samachar

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता पर समय से नहीं आते डाक्टर , परेशान हो रहे मरीज 

Aman Samachar

सुनील गंगवानी के जन्म दिवस पर मुलुंड में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!