Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

लोकतंत्र में मिडिया को इमानदारी पूर्वक निष्पक्ष भूमिका निभाने की आवश्यता – डा. जितेन्द्र आव्हाड

ठाणे [ए एच खान] अमन समाचार अखबार की न्यूज वेबसाईट पर विजिट करके राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड  ने अपनी शुभकामना दिया है .उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मिडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका है लेकिन उसे अपनी जिम्मेदारियों का इमानदारी पूर्वक  निर्वहन करना चाहिए .

अमन समाचार की वेबसाईट की खबरों को देखते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं , आकांक्षाओं , अपेक्षाओं का ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन के बीच निष्पक्ष भूमिका निभाने की आवश्यकता है . मिडिया के माध्यम से शासन प्रशासन और जनता के बीच जन समस्याओं व सरकार की योजनाओं को सही तरीके से प्रचारित प्रसारित किया जाना चाहिए .जनहित और राष्ट्रहित में आज स्वतन्त्र व निष्पक्ष होकर मिडिया को जनता की आवाज उठाने की जरुरत है .मुझे उम्मीद है कि अमन समाचार अपनी निष्पक्ष भूमिका के साथ सत्ता व जनता के बीच कड़ी का काम करेगा . इस मौके पर अमन समाचार के संपादक युनिस खान ने लोगों की उम्मीदों और मिडिया की जिम्मेदारियों पर खरा उतरने की प्रतिवद्धता व्यक्त किया है . ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद आनंद परांजपे ,जमीयतुल उलेमा मुंब्रा के अध्यक्ष मौलाना अयूब खान , पत्रकार अनवर खान , किस्तू फर्नांडिस , विभव विरवटकर समेत ठाणे के अनेक पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

सीआईएसबी को रेलवे से मिला सम्मान 

Aman Samachar

सड़क पर चलती टीएमटी बस में लगी आग , बड़ा हादसा टला

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

मनपा आम चुनाव के लिए 47 प्राभागों के आरक्षण की निकलेगी लाटरी मंगलवार को

Aman Samachar

पेयजल की समस्या से परेशान नागरिकों ने कांबे ग्राम पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Aman Samachar

जीएसटी डेप्युटी कमिशनर मंजिरी फणसाळकर बनी मिसेज यूनिवर्स

Aman Samachar
error: Content is protected !!