Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

यदुवंशी महासभा द्वारा गंगा दशहरा पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का होगा सम्मान

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर क्षेत्र पंचायत निधि से ऐतिहासिक पौराणिक स्थल खुइलन धाम परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जिसकी चर्चा आम जनता के बीच बहुत ही जोर-शोर से चल रही है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
     यदुवंशी महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रकांत यादव ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल खुइलन धाम परिसर समस्या ,अव्यवस्था को लेकर लंबे समय से उपेक्षित रहा है। सुविधाओं का यहां अभाव था जेठवारा मान्धाता रोड से खुइलन धाम पहुंचने के लिए अच्छी सड़क तक नहीं थी जिससे दिन ब दिन गंगा दशहरा पर लगने वाला विशाल मेला अपनी रौनक खोता जा रहा था। यदुवंशी महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रकांत यादव ने कहा कि खुइलन धाम परिसर की अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोग कई बार जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मिलकर सौंदर्यीकरण की मांग किए लेकिन खुइलन धाम परिसर की अव्यवस्थाओं और समस्या को कोई सुनने वाला नजर नहीं आ रहा था।
        आखिरकार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने स्वत: खुइलन धाम पौराणिक स्थल की समस्या को संज्ञान में लिया और क्षेत्र पंचायत निधि से खुइलन धाम में बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करवा दिया। जिससे खुइलन धाम परिसर में रौनक लौटने लगी है और सौंदर्यीकरण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यदुवंशी महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रकांत यादव ने बताया कि खुइलन धाम पर गंगा दशहरा पर विशाल मेला लगता है। जहां पर राज्य के अलग-अलग जिले से लोग आते हैं। लाखो लोगो की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन चुके खुइलन धाम पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का जोरदार स्वागत किया जायेगा। इस स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में यदुवंशी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

एक्सपीरियन ने नए डिसिजनिंग सॉल्यूशन –पॉवरकर्व® स्ट्रैटेजी मैनेजमेंट को किया लॉन्च

Aman Samachar

केएल डीम्ड (टू बी) यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश राज्‍य कौशल विकास निगम के साथ मिलकर राज्‍य कौशल प्रतियोगिता 2021 की मेज़बानी की

Aman Samachar

पीएनबी ने किया एयरफोर्स स्टेशन पालम शाखा का उद्घाटन

Aman Samachar

मनपा की सभी पाँचों प्रभाग समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित 

Aman Samachar

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Aman Samachar

दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का ड्रग रैकेट कनेक्शन भिवंडी से जुड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!