Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का डा. भाऊसाहेब दांगदे ने संभाला पदभार 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त डा. भाऊसाहेब दांगदे ने अपना पदभार संभाल लिया है। इसके पहले वे रायगढ़ जिले में जाति जांच समिति के   अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। प्रशासन के लम्बे अनुभव वाले दांगदे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
             महाराष्ट्र  अहमद नगर जिले के श्रीगोंदा के मूल निवासी दांगदे ने मुंबई से बी वी एस सी एंड एच वैद्यकीय क्षेत्र की डिग्री प्राप्त किया। इसके पहले जलगांव व श्रीरामपुर के प्रान्त अधिकारी ,उप जिलाधिकारी रोजगार गारंटी योजना धुले , जिला पुनर्वसन अधिकारी अहमदनगर , निवासी उप जिलाधिकारी अहमदनगर , जिला आपूर्ति अधिकारी नासिक के रूप में सेवा किया है। वर्ष 2011 में पदोन्नति कर अपर जिलाधिकारी बने ,इसके बाद मुख्याधिकारी कोकण गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल म्हाडा में सेवा दिया। इसके बाद  कोकण विभाग में उपायुक्त राजस्व विभाग व जाति जांच समिति के अध्यक्ष रहे दांगदे की नियुक्ति ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर की गयी। प्रशासकीय कार्यकाल के दौरान उन्हें विविध पुरस्कार से सन्मानित किया गया है। 1 अगस्त 2002 को पहला राजव दिन के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के हाथो उत्कृष्ट राजस्व अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

गिरफ़्तारी के लिए पुलिस आने से चौथी मंजिल से गिरे आरोपी की मृत्यु

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

जिले में जल शक्ति अभियान के कार्यों की केंद्रीय नीति आयोग सदस्या ने की समीक्षा

Aman Samachar

ठाणे जिलाधिकारी के रूप में अशोक शिंगारे ने ग्रहण किया पद का प्रभार 

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने फेस मास्क के जरिए लोगों से मानसिक सेहत के प्रति सजग रहने की अपील की

Aman Samachar
error: Content is protected !!