Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में 26 मई से समर कैंप 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) विश्वनाथ गंज -मल्हूपुर ,ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में ग्रीष्मकालीन छुट्टी के दौरान बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए 26 मई से 30 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस समर कैंप को लेकर बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
       ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी के दौरान भी अभिभावकगण से विद्यालय प्रबंधन लगातार संपर्क में हैं। इसके पीछे एक ही मकसद है कि परिवार में पूरी तरह से शैक्षणिक माहौल बना रहे। बच्चे ग्रीष्मकालीन छुट्टी का आंनद लेते हुए होमवर्क को पूरा करें और पूरी तरह से शैक्षणिक वातावरण से जुड़े रहे। ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज की मैनेजर रीना तिवारी ने बताया कि समर कैंप में बच्चों के बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए विशेष तौर पर माहौल तैयार किया गया है और टीचर्स ने विशेष तैयारी की है। कला शिल्प, संगीत एवं नृत्य, योग, खेलकूद, कहानी लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता समर कैंप का मुख्य आकर्षण होगा। समर कैंप की विशेष तौर पर विद्यालय प्रबंधन ने तैयारीयां की है। जिसको लेकर टीचर, बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

मनपा के आगामी बजट में नागरिकों के सुझाव होंगे शामिल – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

3 दिन में 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला और 60 किलो प्लास्टिक जब्त

Aman Samachar

रेमिटक्स ने कॅनडा में अध्ययन के इच्छुक छात्रों के लिए जीआईसी सेवा शुरू की

Aman Samachar

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 5 – 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का ट्रैलर 7 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!