Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

मान्धाता बाजार काली माता मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता बाजार के काली माता मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। यह आयोजन जेष्ठ तृतीय मंगलवार के दिन सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे का आयोजन मनोज शर्मा के सौजन्य से किया गया, जिसमें लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
       भंडारा लगभग दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां काली के दरबार में हाजिरी लगाई। इस पुण्य कार्य में मनोज शर्मा ठेकेदार, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा सुजाहा, पंकज पंडित (भाजपा नेता), सोनू काका, रोहित, छोटेलाल, पत्रकार नितिन मिश्रा मंडल महामंत्री भाजपा, हिंदू शिव अग्रहरि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा ,प्रवीण विश्वकर्मा, बबलू, संजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
      समस्त जनों ने मिलकर भंडारे को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करते रहने का संकल्प लिया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक सहयोग का प्रतीक बन गया है।

संबंधित पोस्ट

दोस्ती इम्पीरिया के नागरिकों की समस्या का निराकरण नहीं होने पर लांग मार्च – संजय केलकर 

Aman Samachar

सिडबी द्वारा अपने 32 वें स्थापना दिवस पर स्वावलंबन मेला 2022 का आयोजन

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति करने से नागरिकों को राहत 

Aman Samachar

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar

राकांपा नेता व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज करने पर राकांपा का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल की डा हनी सावला ने मंकीपॉक्स से बचाव के लिए दिए कुछ सुझाव

Aman Samachar
error: Content is protected !!