Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सपा विधायक ने की रोड लाईट लगाने की मांग 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 19 में रोड़ लाइट नहीं होने से पूरा क्षेत्र अंधेरा में डूबा रहता है.जिसके कारण इस क्षेत्र में चोरी, राहजनी जैसी घटनाएं आऐ दिन घटित होती है। स्थानीय निवासी व भिवंडी शहर सपा उपाध्यक्ष मुनव्वर शेख ने इसकी शिकायत भिवंडी पूर्व के सपा विधायक रईस कासिम शेख से की थी।
                इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक ने भिवंडी मनपा आयुक्त सुधारक देशमुख को लिखित पत्र देकर नालापार, मुहासीन पटेल कंपाउंड तथा अफजल बंगाला से बसेरा होटल, बसेरा होटल के सामने से विजय होटल तक और मदीना होटल के पीछे रास्ते पर रोड़ लाईट लगवाने की मांग की है।
            भिवंडी सपा उपाध्यक्ष मुनव्वर शेख ने बताया कि इस रोड़ पर बीस वर्ष पहले रोड़ लाईट लगाया गया था।  जिसके खंबे काफी जर्जर होने से अधिकांश लाइटे बंद रहती है जिसके कारण यह क्षेत्र शाम ढलते ही अंधेरा में डूब जाता है। अँधेरे का लाभ उठाते हुए असामाजिक तत्व  राहगीरों के साथ मारपीट व छिनौती की घटनाएं को अंजाम देते है। अपराध को रोकने के लिए उकर मार्ग पर रोड लाईट लगाना अत्यावश्यक है जिसके लिए सपा ने मांग की है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने की स्थानिक नगर सेविकाओं ने आयुक्त से की मांग

Aman Samachar

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

Aman Samachar

आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से कोविड अस्पताल पूर्ण क्षमता से शुरू हो जायेगा –  नगर विकास मंत्री

Aman Samachar

गुड हार्ट हेल्थ केयर की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

ब्रेनओब्रेन 6वीं अंतरराष्ट्रीय ऑन लाइन प्रतियोगिता में सान्या सचान चैंपियन

Aman Samachar
error: Content is protected !!